फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tau shot and killed the nephew in agra

Agra Crime: ताऊ ने गोली मारकर कर दी भतीजे की हत्या, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

Tue, 01 Nov 2022 10:58 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 01 Nov 2022 10:58 PM IST
सार

थाना ताजगंज के प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र कुमार ने बताया कि 13 नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी गफ़्फार को गिरफ्तार किया है।  

विज्ञापन
Tau shot and killed the nephew in agra
fire, gun demo, firing, gun, shoting - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

आगरा के थाना ताजगंज के नगला मेवाती में महिलाओं के विवाद में घर पर हमला कर भतीजे के हत्या के मामले में 13 नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी गफ्फार को गिरफ्तार कर लिया। अन्य की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन


ये है मामला 

सोमवार रात को नगला मेवाती निवासी गुलजार (28) की गोली लगने से मौत हुई थी। आरोप के मुताबिक, पड़ोस में रहने वाले ताऊ गफ्फार और उनके बेटों ने गुलजार पर हमला किया था। परिवार के लोगों के बचाने पर पिटाई की थी। इस दौरान गफ्फार ने अपनी लाइसेंसी रायफल से फायरिंग की थी, जिसमें गुलजार की गोली लगने से मौत हो गई। उसके पिता सत्तार सहित अन्य लोग घायल हुए थे।

विज्ञापन

इसलिए हुआ था विवाद 

सत्तार ने पुलिस को बताया कि गफ्फार खान ने दूसरी शादी की है। उसकी दूसरी पत्नी की बेटी का निकाह उनके परिवार में हुआ है। वह मायके में बात करती है। इसको लेकर गफ्फार ने ऐतराज जताया था। दो दिन पहले शिकायत करने पर विवाद बढ़ गया। इसको लेकर ही हमला किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

दर्ज हुआ मुकदमा 

थाना ताजगंज के प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र कुमार ने बताया कि 13 नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी गफ़्फार को गिरफ्तार किया है। उससे लाइसेंसी रायफल भी बरामद कर ली है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। आरोपी घर से फरार हैं।

ट्रैक्टर खड़ा करने के विवाद में पीटा, मौत

ताजगंज के गांव अकबरपुर में घर के सामने ट्रैक्टर खड़ा करने के विवाद में बड़े भाई पर छोटे ने हमला बोल दिया। इसमें बड़ा भाई घायल हो गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है। यह परिवार की एक बालिका ने बनाया है।


अकबरपुर निवासी 65 वर्षीय होतीलाल और उनके छोटे भाई भगवान सिंह के घर बराबर में हैं। होतीलाल के परिजन के मुताबिक, 30 अक्तूबर को भगवान सिंह, उसका बेटा और पत्नी ट्रैक्टर लेकर आए। उसके घर के सामने ट्रैक्टर खड़ा करने लगे। होतीलाल ने मना किया। इस पर उनकी डंडे से पिटाई लगाई। इसके बाद ट्रैक्टर के पास ले जाकर भी पीटा। होतीलाल गंभीर घायल हो गए। उनकी सोमवार को मौत हो गई। थाना प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र कुमार ने बताया कि तीन नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed