{"_id":"68b5b9b51aac530f4b03c1bd","slug":"tantrik-cheated-people-by-promising-to-extract-gold-from-ground-2025-09-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"तांत्रिक का खेल: जमीन से निकाला सोने का कलश और चेन...फिर जो हुआ, परिवार के उड़ गए होश; पुलिस का भी ठनका माथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तांत्रिक का खेल: जमीन से निकाला सोने का कलश और चेन...फिर जो हुआ, परिवार के उड़ गए होश; पुलिस का भी ठनका माथा
Mon, 01 Sep 2025 08:53 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Mon, 01 Sep 2025 08:53 PM IST
सार
तांत्रिक भोले भाले और परेशान लोगों को झांसे में लेता है। घर में सोना गढ़ा होने का झांसा देकर रकम ऐंठता है। इसके बाद नकली जेवरात पकड़ा देता है। पुलिस अब पीड़ितों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
तांत्रिक के बारे में जानकारी देते पुलिस अधिकारी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के थाना डाैकी पुलिस ने तंत्र-मंत्र के नाम पर जमीन में गढ़ा सोना निकालने का झांसा देकर ठगने के आरोप में कथित तांत्रिक रितेश शर्मा को गिरफ्तार किया है। उसने एक महिला से 16 लाख रुपये लेकर नकली सोने के जेवरात धोखाधड़ी से दे दिए थे। उससे 2.90 लाख रुपये, 5 मोबाइल, सोने की चेन और तंत्र-मंत्र से संबंधित किताब मिली। आरोपी को जेल भेज दिया गया है। उसने कई और लोगों को शिकार बनाया है। मगर पुलिस को शिकायत नहीं मिली है।
गेहनू, डौकी थाना निवासी सुमन ने केस दर्ज कराया। उन्होंने पुलिस को बताया था कि दो साल पहले रितेश से मुलाकात हुई थी। तब उसने कहा कि तुम बहुत परेशान हो। इसकी वजह तुम्हारे घर के अंदर जमीन में गढ़ा सोना है। उसे बाहर निकाला जा सकता है। रितेश ने उससे रुपये लेकर सोना निकालने की बात कही। वो तैयार हो गईं। एक दिन वो घर आ गया।

तंत्र-मंत्र करने लगा। इसी बीच सोने का एक कलश और चेन निकालकर दे दी। कहा कि अभी पूजा करनी होगी। इसके बाद ही कलश से सोना ले सकते हो। उनसे 16 लाख रुपये ले लिए। सोने की चेन सराफ को दिखाई तो नकली निकली। दबाव डालने पर आरोपी ने 8 लाख रुपये वापस कर दिए। फिर फरार हो गया। बाकी रकम के लिए महिला भटक रही थीं।
10वीं फेल गांव-गांव में घूमकर बनाता था शिकार
डीसीपी पूर्वी जोन सैय्यद अली अब्बास ने बताया कि रविवार रात करीब नौ बजे डौकी से जयनगर जाने वाले रास्ते से आरोपी रितेश शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि वह दसवीं फेल है। वो गांव-गांव घूमता रहता है। तंत्र-मंत्र करता है। उसे लोग भगत कहकर बुलाते हैं।

वह भोले भाले और परेशान लोगों को झांसे में ले लेता है। घर में सोना गढ़ा होने का झांसा देकर रकम ऐंठता है। नकली जेवरात पकड़ा देता है। मूलरूप से आरोपी ओडिशा का रहने वाला है। जय नगर, डाैकी में चचेरी बहन के घर में 8 साल से रह रहा है। ठगी के शिकार हुए और लोगों के बारे में भी जानकारी की जा रही है।
तंत्र-मंत्र की किताब से लोगों को फंसाता था
रितेश लोगों को तंत्र-मंत्र की किताब दिखाकर अपने जाल में फंसा लेता था। लोगों से कहता था कि ये काला जादू की किताब ही सब कुछ बताती है कि सोना कहां दबा हुआ है। लोग उसके झांसे में आकर भरोसा कर लेते थे।
ये भी पढ़ें-UP: इंस्टाग्राम पर दोस्ती और फिल्टर का धोखा...52 साल की रानी ने दिखाया ऐसा रूप, 25 वर्ष के युवक ने ले ली जान