फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   52 year old woman killed by her 25 year old lover in mainpuri

UP: इंस्टाग्राम पर दोस्ती और फिल्टर का धोखा...52 साल की रानी ने दिखाया ऐसा रूप, 25 वर्ष के युवक ने ले ली जान

Tue, 02 Sep 2025 12:07 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: अरुन पाराशर Updated Tue, 02 Sep 2025 12:07 AM IST
सार

युवक करीब डेढ़ साल पहले इंस्टाग्राम पर रानी का दोस्त बना था। इस दौरान उनके बीच बातचीत होती रही। दो माह पहले उनके पास एक दूसरे के नंबर पहुंच गए। दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए। कई बार आरोपी रानी से मिलने के लिए फर्रुखाबाद के एक होटल में जा चुका था। 

विज्ञापन
52 year old woman killed by her 25 year old lover in mainpuri
गला घोंटकर रानी को मार डाला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मैनपुरी के कोतवाली क्षेत्र में 11 अगस्त की सुबह खरपरी रजबहा के पास मिला शव फर्रुखाबाद के गांव जिठौली की 52 वर्षीय रानी का था, उसकी हत्या प्रेमी ने शादी का दबाव बनाने के चलते दुपट्टे से गला घोंट कर की थी। सोमवार को एसपी सिटी ने बताया कि दोनों के बीच इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है, मृतका का मोबाइल भी बरामद हो गया।
विज्ञापन


 
Trending Videos

एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि 11 अगस्त की सुबह खरपरी रजबहा के पास नगला गहियर जाने वाले मार्ग पर एक महिला का शव मिला था, अज्ञात में पोस्टमार्टम कराया गया तो मृत्यु की वजह गला घोंटकर हत्या किए जाना बताया गया था। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस खुलासे के प्रयास में जुटी थी, इस बीच एक सूचना पर कोतवाली पुलिस ने थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव किशोरपुर निवासी 25 वर्षीय अरुण राजपूत को गिरफ्तार किया। सख्ती से पूछताछ करने उसने महिला की हत्या का राज खोला। उसने बताया कि जो शव रजबहा के पास मिला था, वह जनपद फर्रुखाबाद के गांव जिठौली की रानी देवी पत्नी राजपाल सोमवंशी का था। उसके कब्जे से पुलिस ने मृतका का मोबाइल भी बरामद हुआ।

 
विज्ञापन

सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी गुड़गांव में कैंटर चालक है। करीब डेढ़ साल पहले इंस्टाग्राम पर रानी का दोस्त बना था। इस दौरान उनके बीच बातचीत होती रही। दो माह पहले उनके पास एक दूसरे के नंबर पहुंच गए। दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए। कई बार आरोपी रानी से मिलने के लिए फर्रुखाबाद के एक होटल में जा चुका था। 

 

हत्या की वजह को लेकर बताया कि इस दौरान आरोपी रानी से करीब एक डेढ़ लाख रुपये ले चुका था। अब रानी उस पर रुपये वापस लौटाने या शादी करने का दवाब बनाने लगी। कहती थी कि अगर बात नहीं मानी तो जेल जाना होगा। इसके बाद आरोपी ने रानी की हत्या करने का षडयंत्र रचा।

 

आठ अगस्त को उनके बीच बातचीत हुई तो 10 अगस्त को उसने रानी को मिलने के लिए मैनपुरी बुलाया। दोनों भांवत चौराहे पर दोपहर करीब 12.30 बजे मिले। फिर वहां से पैदल ही खरपरी रजबहा की ओर चले गए। वहां कुछ देर रजबहा के पास बैठ कर बातचीत की, इसके बाद रानी फिर से रुपये लौटाने या शादी करने की बात कहने लगी। 

 

इस पर आरोपी ने उसे सब्र रखने के लिए कहा और मौका पाते ही पीछे से रानी के गले में दुपट्टे का फंदा डाल दिया और गला घोंट कर हत्या कर दी। मरने के बाद दुपट्टे में गांठ लगाकर आरोपी कुछ देर वहां रुकने के बाद चला गया था। सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेजा गया है।

 

आधी उम्र का प्रेमी बन गया जान का दुश्मन
फर्रुखाबाद के गांव जिठौली की रानी (52) खुद को सोशल साइट्स पर जवान दिखाने के लिए फिल्टर का इस्तेमाल करती थीं। अरुण भी फोटो देख कर संपर्क में आया था। दो माह पहले जब दोनों आमने सामने आए तो राज खुला, मगर आधी उम्र का प्रेमी जान ले लेगा, इस बात का अंदाजा शायद रानी को नहीं था।

 

करीब दो माह पहले दोनों के बीच फोन पर बातचीत शुरू हुई तो अरुण को रानी की उम्र का अंदाजा भी नहीं था। जब दोनों पहली बार आमने-सामने मिले तो ये राज जाहिर हुआ। अपनी उम्र से आधी उम्र के प्रेमी को रानी स्वीकार कर चुकी थी, शायद अरुण राजपूत इस बात से भी परेशान था। वह शायद रानी से पीछा छुड़ाना चाहता था। अपनी आर्थिक जरूरत पूरी करने के लिए कर रहा था। 

 

धीरे-धीरे करीब डेढ़ लाख रुपये ले चुका था। उसे शायद इस बात का अंदाजा नहीं था कि रानी उसके सामने ऐसी शर्त रख देगी। जिसे वह पूरा नहीं कर सकेगा। रानी भी शायद आरोपी के इरादे भांप चुकी थी, तभी तो अपने रुपये लौटाने या शादी करने की शर्त रख दी थी। यही शर्त रानी की हत्या की वजह बन गई। अरुण राजपूत ने शादी न करने व रुपये न लौटाने के लिए खौफनाक कदम उठाया और रानी की हत्या कर दी।

तोड़ कर फेंक दी थी सिम, मोबाइल ले गया था साथ
रानी की हत्या करने के बाद अरुण राजपूत घटनास्थल पर कुछ देर रुका था। जब उसे रानी की मौत का पूरा यकीन हो गया। इसके बाद रानी का मोबाइल भी कब्जे में ले लिया। ताकि पुलिस को उसके बारे में कोई सबूत न मिल सके। सिम को भी तोड़ कर पानी में फेंक दिया था।

ये भी पढ़ें-UP: लखनऊ एक्सप्रेस वे पर कार डिवाइडर से टकराई, चालक और परिवार सुरक्षित; भारी बारिश के चलते हुआ हादसा



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed