फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Taking advantage of crowd in Mahadev temples in Agra thieves crossing mobiles and valuables of devotees

Agra News: महादेव मंदिरों में श्रद्धालुओं की लग रही भीड़, मौके देख चोर-उचक्के मोबाइल और कीमती सामान कर रहे पार

Thu, 20 Jul 2023 09:42 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 20 Jul 2023 09:42 AM IST
सार

Agra News: सावन माह में महादेव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ लग रही है। मौके देखकर चोर-उचक्के मोबाइल और कीमती सामान पार कर रहे हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन
Taking advantage of crowd in Mahadev temples in Agra thieves crossing mobiles and valuables of devotees
Sawan 2023: दर्शन और परिक्रमा को निकली श्रद्धालुओं की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजनगरी आगरा के महादेव मंदिरों में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लग रही है। इसका फायदा चोर और जेबकतरे उठा रहे हैं। चोरों ने दो दिन में श्रद्धालुओं के पांच मोबाइल पार कर दिए। सूचना पर पुलिस चोरों की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज का सहारा ले रही है।

विज्ञापन


ताजगंज थाना क्षेत्र के गोबर चौकी निवासी सत्यभान ने बताया कि 16 जुलाई की शाम वह रजरई निवासी जितेंद्र, सदर के जंगजीत नगर निवासी जितेंद्र और राजीव नगर निवासी किशन के साथ राजेश्वर मंदिर गए थे। मंदिर परिसर में चोरों ने चारों दोस्तों के मोबाइल चुरा लिए। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP News: कमरे में पत्नी के साथ था प्रेमी, हलचल सुन पहुंच गया पति; दृश्य देख खो बैठा आपा....किया ये हाल
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह 17 जुलाई को हीराबाग दयालबाग निवासी प्रतिभा गौतम बल्केश्वर महादेव मंदिर गई थीं। उन्होंने अपना मोबाइल बैग में रखा था। कतार में मोबाइल चोरी हो गया। सदर थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज शर्मा ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed