{"_id":"5d52fc398ebc3e6ca8683c88","slug":"taken-action-mainpuri-news-agr400908812","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्फी का नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्फी का नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा
विज्ञापन
कुरावली में एक दुकान पर निरीक्षण करते खाद्य सुरक्षाधिकारी
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। रक्षाबंधन के चलते मंगलवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने कुरावली में मिठाई की दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान एक नमूना लेकर जांच के लिए भेजने के साथ ही दूषित मिठाइयों को नष्ट कराया। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी रामसुंदर पटेल के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने कुरावली में निरीक्षण किया।
टीम ने कुल 12 दुकानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता देखी। इस दौरान श्री बालाजी मिष्ठान भंडार से बर्फी का एक नमूना लेकर जांच के लिए भेजा। इस दौरान दूषित मिठाइयों को नष्ट भी कराया गया। इसमें पांच किलो घेवर और 10 किलो फेनी नष्ट कराई गईं।
टीम ने दुकानदारों को मिलावट न करने व गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखने के निर्देश दिए। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. राजीव कुमार, देवेंद्र कुमार वर्मा, एसबी सिंह शामिल रहे।