फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Taj Security and Tourism Police Station in Agra has started Operations Tourist Delight

ऑपरेशन टूरिस्ट डिलाइट: ताज देखने आने वाले पर्यटकों से करते ठगी, पुलिस ने दो दिन में 11 लपकों को दबोचा

Mon, 04 Sep 2023 07:45 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 04 Sep 2023 07:45 AM IST
सार

आगरा में पुलिस ने ऑपरेशन टूरिस्ट डिलाइट शुरू किया गया है। यहां ताज देखने आने वाले पर्यटकों से लपके ठगी करते हैं। पुलिस ने दो दिन में 11 लपकों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Taj Security and Tourism Police Station in Agra has started Operations Tourist Delight
Agra News: पुलिस गिरफ्त में लपके - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में ताज सुरक्षा और पर्यटन थाना पुलिस ने ऑपरेशन टूरिस्ट डिलाइट शुरू किया है। इसमें ताजमहल देखने आने वाले पर्यटकों को जानकारी देने से लेकर लपकों पर कार्रवाई तक की जा रही है। दो दिन में 11 लपकों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही मार्केट और पार्किंग में पब्लिक एड्रेस सिस्टम लगाने की तैयारी है।

विज्ञापन


एसीपी ताज सुरक्षा सैय्यद अरीब अहमद ने बताया कि शनिवार और रविवार को कार्रवाई की गई। शिल्पग्राम पार्किंग के पास पर्यटकों को झांसे में लेने की कोशिश कर रहे 11 लपकों को गिरफ्तार किया गया। इनमें विनोद ठाकुर, मोहम्मद दानिश, साबिर अलबी, बलवीर, सलीमुद्दीन, गुड्डू, सुनील, उमेश कुमार, रवि, साहिल व मोहम्मद सलाम हैं। सभी के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- कोबरा का कहर: एक दर्जन गावों की बत्ती कर दी गुल, सांप की हरकत ने बिजली अधिकारियों के उड़ाए होश

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन तरीके से अभियान

एसीपी ताज सुरक्षा ने बताया कि ऑपरेशन टूरिस्ट डिलाइट में तीन तरीके से अभियान चलाया जा रहा है। ताजमहल देखने आने वाले पर्यटकों को टिकट विंडो, ऑनलाइन टिकट, होटल, पार्किंग की जानकारी दी जा रही है। दूसरा जानकारी वाले पोस्टर लगवाए जा रहे हैं। पार्किंग और मार्केट में पब्लिक एड्रेस सिस्टम से जागरूक किया जाएगा। वहीं तीसरा लपकों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed