{"_id":"9db30e91804cf5d21473fcbb2616ec6c","slug":"taj-mahotsav-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताज महोत्सव : 25वां साल धमाकेदार अंदाज में मनाया जाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताज महोत्सव : 25वां साल धमाकेदार अंदाज में मनाया जाएगा
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
Updated Thu, 21 Jan 2016 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
18-27 फरवरी तक शिल्पग्राम में प्रस्तावित 25वें ताज महोत्सव को यादगार बनाने के लिए आयोजन समिति बॉलीवुड सितारों का तड़का लगाने वाली है। आयोजन समिति ने बॉलीवुड गायक श्रेया घोषाल, सुनिधि चौहान और मोहित चौहान का नाम तय कर लिया है। इसके साथ ही पार्श्व गायक हरिहरन और कामेडियन राजू श्रीवास्तव के भी कार्यक्रम होंगे। फतेहपुर सीकरी में पंचमहल परिसर में ग्रैमी एवार्ड विजेता पं. विश्व मोहन भट्ट का वीणा वादन कार्यक्रम तय किया गया है।
ताज महोत्सव आयोजन समिति सचिव दिनेश कुमार के मुताबिक, उद्घाटन समारोह में बॉलीवुड गायक मोहित चौहान का शो होगा। समापन के दिन बॉलीवुड नाइट में सुनिधि चौहान का कार्यक्रम होगा, जबकि उससे पहले हरिहरन, श्रेया घोषाल के शो की तारीख तय की जाएंगी। विदेशी कलाकार भी ताज महोत्सव में प्रस्तुति देने आएंगे। स्विट्रलैंड की दो महिला कलाकार डांस शो के लिए आएंगी। 22 फरवरी को उनका कार्यक्रम प्रस्तावित होगा। कई कलाकारों से बातचीत जारी है। महोत्सव का 25वां साल धमाकेदार अंदाज में मनाया जाएगा।