{"_id":"621a2f4e40e2d201093043e4","slug":"taj-mahal-tourists-to-get-free-entry-on-three-days-during-shahjahan-urs-in-taj-mahal","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ताजमहल में तीन दिन निशुल्क प्रवेश : शाहजहां का उर्स आज से शुरू, पर्यटक देख सकेंगे असली कब्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताजमहल में तीन दिन निशुल्क प्रवेश : शाहजहां का उर्स आज से शुरू, पर्यटक देख सकेंगे असली कब्र
Sun, 27 Feb 2022 12:22 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 27 Feb 2022 12:22 AM IST
सार
ताजमहल में रविवार से शाहजहां का उर्स शुरू हो गया है। उर्स तीन दिन तक मनाया जाएगा। इस दौरान ताजमहल में पर्यटकों को निशुल्क प्रवेश मिलेगा।
विज्ञापन
ताजमहल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुगल शहंशाह शाहजहां का तीन दिवसीय उर्स रविवार से ताजमहल में शुरू हो गया है, जो एक मार्च तक मनाया जाएगा। इन तीन दिनों तक ताजमहल में शाहजहां मुमताज की भूमिगत असली कब्रें पर्यटक देख सकेंगे, वहीं आज से एक मार्च तक निशुल्क प्रवेश भी मिलेगा। आज और कल दोपहर दो बजे के बाद तथा एक मार्च को पूरे दिन पर्यटकों को निशुल्क प्रवेश मिल पाएगा।
विज्ञापन
ताजमहल में अगले तीन दिनों तक शहनाई की मधुर लहरियां सुनाई देंगी। रॉयल गेट पर शाहजहां उर्स के तीनों दिन शहनाई वादन के साथ मुख्य गुंबद पर शाम को कव्वालियां गूंजेंगी। दरअसल, आज से शाहजहां का उर्स शुरू हो रहा है।
विज्ञापन
पहले दिन रविवार को दोपहर दो बजे से मुख्य मकबरे में तहखाने में स्थित शाहजहां व मुमताज की कब्रों पर गुस्ल की रस्म से उर्स शुरू होगा। दूसरे दिन दोपहर दो बजे संदल चढ़ाया जाएगा। तीसरे दिन सुबह से शाम तक चादरपोशी का सिलसिला चलेगा। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने स्मारक के निशुल्क रहने की सूचना जारी कर दी है।
विज्ञापन