Taj Mahal: ताज का आज से तीन दिन मुफ्त में करिए दीदार, शाहजहां मुमताज की असली कब्र देखने का मिलेगा मौका
तीन दिनों के लिए लोगों को शाहजहां और मुमताज के मकबरे भी देखने की इजाजत होगी। उर्स कमेटी ने भी तैयारियां मुकम्मल कर ली हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में मुगल बादशाह शाहजहां के उर्स के लिए ताजमहल शुक्रवार को भी खोला जाएगा। दोपहर दो बजे से प्रवेश निशुल्क रहेगा। 18 फरवरी को भी दोपहर दो बजे से मुफ्त प्रवेश होगा। 19 फरवरी को पूरे दिन प्रवेश निशुल्क रहेगा। इस दौरान सैलानी शाहजहां और मुमताज की असली कब्रों के दीदार कर सकेंगे। उर्स कमेटी ने भी तैयारियां मुकम्मल कर ली हैं।
शाहजहां का 368वां उर्स 17 फरवरी को दोपहर दो बजे से मुख्य कब्रों के खुलने के साथ शुरू होगा। उर्स कमेटी के अध्यक्ष सैयद इब्राहीम जैदी ने बताया कि पहले दिन गुस्ल और मिलाद शरीफ की रस्में होंगी। 18 को संदल की रस्म, मुशायरा व कव्वाली होंगी। 19 फरवरी को सुबह कुल शरीफ की रस्म होगी। इसके बाद चादरपोशी, फातिहा व कुरान की तिलावत के कार्यक्रम होंगे।
उर्स में इस साल भी सबसे लंबी चादर चढ़ाई जाएगी। बज्म ए खुद्दाम कमेटी के ताहिर उद्दीन ताहिर की ओर से चढ़ाई जाने वाली यह चादर ताजमहल के उर्स में आकर्षण का केंद्र होती है। इसके अलावा शहरभर से लोग चादरपोशी और गुलपोशी करने, पंखे चढ़ाने पहुंचते हैं। विदेशी सैलानी भी इस दौरान पहुंचते हैं।
की जाएगी चादर पेश
शाही मस्जिद फतेहपुरी के सदर हाजी रशीद ने बताया कि 19 फरवरी को सभी धर्मों की जानिब से फूलों की मोहब्बती चादर पेश की जाएगी। जैदी ने बताया कि इस दौरान व्यवस्थाएं संभालने के लिए उर्स कमेटी के वालंटियर भी तैनात रहेंगे। अधीक्षण पुरातत्वविद् डॉ. राजकुमार पटेल ने बताया कि उर्स के दौैरान पहले दो दिन दोपहर दो बजे से और 19 को पूरे दिन प्रवेश निशुल्क रहेगा।
ये भी पढ़ें - शर्मनाक: पत्नी के अश्लील फोटो देख उड़े पति के होश, रिश्तेदार ने की ये हरकत, पूरा परिवार हो रहा शर्मिंदा...
दुल्हन की ऐसी जिद: 12वीं की परीक्षा देने के लिए रुकवाई विदाई, तीन घंटे तक दूल्हे संग बरात भी करती रही इंतजार