फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Taj Mahal by earthquake aftershocks toppling stone

ताजमहल में भूकंप के झटकों ने गिराए पत्थर

Sun, 26 Apr 2015 02:02 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Sun, 26 Apr 2015 02:02 AM IST
विज्ञापन
नेपाल के साथ पूरे उत्तर भारत को हिला देने वाले भूकंप के झटकों ने आगरा में कोई जनहानि तो नहीं की, लेकिन ऐतिहासिक स्मारक ताजमहल के मुख्य प्रवेश द्वार को नुकसान पहुंचाया है। ब्लैक स्टोन और रेड सैंड स्टोन के कुछ टुकड़े निकल कर गिर गए। दोपहर में धूप के चलते उस वक्त पर्यटक कम थे, अन्यथा सैलानियों को चोट लग सकती थी।
विज्ञापन

नेपाल में आए रिएक्टर पैमाने पर 7.9 तीव्रता के भूकंप ने ताजमहल तक असर डाला। फोरकोर्ट के बाद ताजमहल का मुख्य प्रवेश द्वार लाल पत्थर से बना है। इस पर सफेद संगमरमर और ग्रेनाइट से डिजायन बना है। प्रवेश द्वार पर एक कोने में ऊपर लगे ब्लैक स्टोन और संगमरमर के डिजायन गिर गए। ताजमहल के संगमरमर से बने मुख्य भवन को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। जिस समय भूकंप आया, उस समय मुख्य भवन पर मड पैक लगाने के लिए कर्मचारी ऊंची शटरिंग पर मौजूद थे, झटकों के कारण वह तुरंत नीचे उतर आए। ताजमहल के मुख्य गुंबद पर आस्ट्रिया की मैरी और इंग्लैंड के पीटर स्मिथ को हल्के झटके महसूस हुए।
विज्ञापन

1905 में आया था भूकंप
आगरा। ताजमहल पर 1905 में आए भूकंप से भी कोई असर नहीं पड़ा था। ब्रिटिश सरकार की रिपोर्ट में तत्कालीन डीएम ने शहर में भूकंप से हुए नुकसान का ब्योरा भेजा था। इसमें ताजमहल को नुकसान न होने की बात कही गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed