{"_id":"677b613a17ce2ed8db0e57cf","slug":"taj-mahal-30-thousand-tourists-arrived-to-see-taj-2025-01-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Taj Mahal: सर्दी में ताज का दीदार... 30 हजार पहुंचे सैलानी, प्रवेश द्वारों पर भी मची रही मारामारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Taj Mahal: सर्दी में ताज का दीदार... 30 हजार पहुंचे सैलानी, प्रवेश द्वारों पर भी मची रही मारामारी
Mon, 06 Jan 2025 10:21 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 06 Jan 2025 10:21 AM IST
सार
ताज का दीदार करने 30 हजार सैलानी पहुंचे। ऐसे में प्रवेश द्वारों पर मारामारी मची रही। वहीं पर्यटक गोल्फ कार्ट की कमी से भी जूझते रहे।
विज्ञापन
ताजमहल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ताजमहल का दीदार करने के लिए रविवार को 30 हजार से ज्यादा सैलानी पहुंचे। धूप नहीं निकलने के कारण सूर्योदय के साथ ताज का दीदार करने की तमन्ना पूरी नहीं हो सकी। शिल्पग्राम से लेकर पूर्वी गेट तक पर्यटकों की गहमागहमी रही। प्रवेशद्वारों पर भी मारामारी मची रही।
विज्ञापन
ताजमहल पर वीकेंड पर आने वाले सैलानियों की संख्या में अब गिरावट आने लगी है। 25 दिसंबर से ही ताज पर पर्यटकों का दबाव बढ़ने लगा था। 25 से लेकर 1 जनवरी तक पांच लाख से अधिक पर्यटकों ने ताज का दीदार किया। इस दौरान एएसआई के साथ ही सीआईएसएफ, ताज सुरक्षा व पर्यटन पुलिस की अतिरिक्त ड्यूटी लगाई गई थीं। रविवार को सुबह से ही सैलानियों के ताज पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। कड़ाके की ठंड के बाद भी पर्यटकों ने मुख्य गुंबद पर कब्र देखने के लिए टिकट खरीदीं। पूरे दिन ताजमहल के दोनों प्रवेश द्वारों पर कतारें लगी रहीं। हालांकि पर्यटकों का दबाव बहुत अधिक नहीं होने के कारण प्रवेश में दस से 15 मिनट का समय ही लग रहा था।
ये भी पढ़ें - UP: मुआवजा नहीं, जमीन चाहिए...किसानों की जिद से छूटे प्रशासन के पसीने, सहमति पत्र भरने से किया इन्कार
ये भी पढ़ें - UP: मुआवजा नहीं, जमीन चाहिए...किसानों की जिद से छूटे प्रशासन के पसीने, सहमति पत्र भरने से किया इन्कार
गोल्फ कार्ट की कमी बरकरार
ताजमहल पर आने वाले पर्यटकों के लिए गोल्फ कार्ट की कमी अब भी बनी हुई है। शिल्पग्राम और पाठक प्रेस के पास पर्यटक गोल्फ कार्ट के लिए इंतजार करते हैं। यह बहुत मुश्किल से मिल पाती हैं। हरियाणा से आए देवजीत सिंह का कहना था कि गोल्फ कार्ट पार्किंग स्थल से ही मिल जानी चाहिए। ताकि पर्यटकों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
ये भी पढ़ें - UP: इलाहाबाद हाईकोर्ट ग्रुप-डी की परीक्षा में दो सॉल्वर गिरफ्तार, एक पास कर चुका है सिपाही भर्ती एग्जाम