फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two solvers arrested in Allahabad High Court Group-D exam one has passed the constable recruitment exam

UP: इलाहाबाद हाईकोर्ट ग्रुप-डी की परीक्षा में दो सॉल्वर गिरफ्तार, एक पास कर चुका है सिपाही भर्ती एग्जाम

Mon, 06 Jan 2025 10:06 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 06 Jan 2025 10:06 AM IST
सार

हाईकोर्ट इलाहाबाद ग्रुप डी की परीक्षा में दो साॅल्वर पकड़े गए। दोनों ही अपने दोस्त के स्थान पर परीक्षा देने के लिए आए थे। इनमें से एक आरोपी सिपाही भर्ती परीक्षा पास कर चुका है। 
 

विज्ञापन
Two solvers arrested in Allahabad High Court Group-D exam one has passed the constable recruitment exam
परीक्षा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाईकोर्ट इलाहाबाद ग्रुप डी की परीक्षा में रविवार को दो साॅल्वर मथुरा निवासी गिरधर और ताजगंज निवासी हेमंत कुमार पकड़े गए। दोनों अपने दोस्तों के स्थान पर परीक्षा देने आए थे। उनके खिलाफ देर रात थाना ताजगंज में केस दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही थी। गिरधर सिपाही भर्ती परीक्षा पास कर चुका है। सोमवार को उसे मथुरा पुलिस लाइन में अपने दस्तावेज और शारीरिक माप के लिए जाना था। मगर, इससे पहले ही वह पकड़ा गया। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन


 

हाईकोर्ट ग्रुप डी की परीक्षा रविवार को आगरा के विभिन्न परीक्षा केंद्र पर आयोजित की गई थी। शमसाबाद मार्ग स्थित परीक्षा केंद्र जॉन मिल्टन पब्लिक स्कूल में बीएसए मार्ग, मथुरा निवासी गिरधर आया था। जब उसका बायोमेट्रिक किया गया तो मिलान नहीं हुआ। शक होने पर पूछताछ की गई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

वह केंद्र पर तैनात शिक्षकों के पूछने पर ज्यादा जानकारी नहीं दे रहा था। इस पर पुलिस को बुलाया गया। पुलिस की पूछताछ में बताया कि वह मथुरा निवासी हजरत के स्थान पर परीक्षा देने आया था। हजरत को अपना दोस्त बता रहा था। मगर, पुलिस को उसी बात पर विश्वास नहीं है। परीक्षा देकर आने का अनुमान है।



 
विज्ञापन

वहीं दूसरा आरोपी सेंट एंड्रूज स्कूल में पकड़ा गया। गांव बुढ़ाना, ताजगंज निवासी हेमंत यादव शिकोहाबाद, फिरोजाबाद निवासी आदेश कुमार के स्थान पर परीक्षा देने आया था। वह स्नातक पास है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में लगा हुआ है। पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि आदेश उसका दोस्त है। वह उसे पास कराना चाहता था। इसलिए परीक्षा देने आया था। मगर, पुलिस को उसकी बात पर पूरी तरह से भरोसा नहीं है। शक है कि वह सॉल्वर गैंग का सदस्य हो सकता है।

 

थाना ताजगंज के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि गिरधर और हेमंत यादव को पकड़ा गया है। मामले में तहरीर का इंतजार किया जा रहा है। परीक्षा अधिनियम में केस दर्ज किया जाएगा। यह पता किया जा रहा है कि दोनों किसी साॅल्वर गैंग से तो नहीं जुड़े हैं।

 

पुलिस के जोड़े हाथ-पैर
पुलिस ने बताया कि गिरधर काफी होशियार है। वह सिपाही भर्ती परीक्षा भी पास कर चुका है। उसे सोमवार को पुलिस लाइन मथुरा में शारीरिक माप के लिए जाना था। इसके लिए वह तैयारी में लगा हुआ था। इसी बीच वह साॅल्वर बनकर आया था। थाने में पूछताछ के दौरान वह पुलिस के हाथ-पैर जोड़ने लगा। कहने लगा कि उससे बहुत बड़ी गलती हो गई। वह पहली बार दोस्त के लिए परीक्षा देने आ गया। उसे नहीं पता था कि पकड़ा भी जाएगा। उसका भविष्य खराब हो जाएगा। जेल चल गया तो उसकी नौकरी चली जाएगी। मुकदमे की वजह से उसे सरकारी नौकरी नहीं मिल सकेगी। उसने कई बार पुलिस से यही कहा कि उसे छोड़ दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed