फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Taj Literature Festival of Art and literature begin today

कला और साहित्य का कुंभ ताज लिटरेचर फेस्टिवल आज से

Fri, 26 Feb 2016 02:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Updated Fri, 26 Feb 2016 02:22 AM IST
विज्ञापन
Taj Literature Festival of Art and literature begin today
ताज लिटरेचर फेस्टिवल का शुभारंभ शुक्रवार को होटल क्लार्क्स शीराज में होगा। कला और साहित्य के तीन दिवसीय कुंभ की शुरुआत जाने माने कवि एवं गीतकार गोपालदास नीरज और वाणी के जादूगर अन्नू कपूर के सत्र से होगी। शाम का आकर्षण मीर और गालिब की गजलों पर कथक कलाकारों की प्रस्तुति होगी। जाने माने फिल्मकार मुजफ्फर अली उर्दू के शब्दों का तर्जुमा भी करेंगे।
विज्ञापन

फेस्टिवल के तीसरे संस्करण की शुरुआत दोपहर एक बजे कमिश्नर प्रदीप भटनागर करेंगे। दोपहर दो से 3:30 बजे के पहले सत्र में गोपालदास नीरज और अन्नू कपूर साहित्य, कला और गीतों पर चर्चा करेंगे। शाम 4:30 से 5 बजे तक स्वप्नदास गुप्ता विकास और परंपरा पर अपने विचार रखेंगे। अगले सत्र दी महानगर में सुहेल सेठ, विनीता डावरा नागिया, अनीता कुमार और सृष्टि खन्ना चर्चा करेंगे।
विज्ञापन

शाम के सत्र में ही प्रख्यात भजन गायक अनूप जलोटा भजनों की प्रस्तुति देंगे। इस मौके पर उनकी आत्मकथा हार्ट फेल्ट का विमोचन होगा। भारती प्रधान उनकी किताब के प्रमुख अंश पढ़ेंगी। भजन संध्या का शुभारंभ मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री डा. रामशंकर कठेरिया करेंगे। अगले सत्र में अमित मेहरा के फोन फोटोग्राफी पर चर्चा होगी। गुरुवार को समापन मुजफ्फर अली के निर्देशन में आगरा के शायरों के कलाम पर कलाकारों की कथक प्रस्तुति से होगा। इस फेस्टिवल को पहली दफा साहित्य और कला के उत्सव में प्रदर्शित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


होटल में देर शाम तक तैयारी
होटल क्लार्क्स शीराज में फेस्टिवल की तैयारी पूरी हो चुकी है। होटल के गलियारे में बनाए गए विशेष पांडाल को शानदार लुक दिया गया है। मंच के साथ ही हाईटेक मीडिया गैलरी बनाई गई है।

फोटो
मेरे जीवन का सपना साकार हो गया। टीएलएफ का तीसरा संस्करण पहले से बेहतर होगा।
हरविजय वाहिया

फोटो
साहित्य के इस उत्सव में आगरा की पहचान को जोड़ने का काम कर रहे हैं। दाराशिकोह लाइब्रेरी में हुआ कार्यक्रम इसकी बानगी था।
अशोक जैन सीए
 
फोटो
तीन दिवसीय साहित्य के इस मेले में सभी वर्गों के ज्ञान वर्धन का ख्याल रखा गया है। उत्सव नई इबारत लिखेगा।
अतुल जैन

फोटो
फेस्टिवल में किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं है। साहित्य में रुचि रखने वाले लोग इसमें प्रतिभाग कर सकते हैं।
-रूपक गुप्ता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed