फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Taj Car Rally winner will get a reward of two lakh rupees in Agra

आगरा: ताज कार रैली में दुबई के प्रतिभागी भी भरेंगे फर्राटा, विजेता को मिलेगा दो लाख रुपये का इनाम

Sat, 16 Apr 2022 11:28 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 16 Apr 2022 11:28 AM IST
सार

 ताज कार रैली में प्रसिद्ध नेविगेटर मुस्तफा और यू-ट्यूबर कर्मजीत सिंह भी शामिल होंगे। पुरस्कार वितरण के लिए जाने माने रैली कर्ता मूसा शरीफ आएंगे। 

विज्ञापन
Taj Car Rally winner will get a reward of two lakh rupees in Agra
ताज कार रैली के संबंध में जानकारी देते एडीएम सिटी अंजनी कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में जिला प्रशासन, उत्तर प्रदेश पर्यटन एवं मोटर स्पोर्ट्स क्लब के संयुक्त तत्वावधान में 29 से एक मई तक होने वाली ‘द आगरा ताज कार रैली’ में दुबई के प्रतिभागी भी भाग लेंगे। प्रसिद्ध नेवीगेटर मुस्तफा और यू-ट्यूबर कर्मजीत सिंह भी रैली में शिरकत करेंगे। अभी तक 20 रजिस्ट्रेशन सुपर सेवर वाले हुए हैं।

विज्ञापन

 
होटल क्लार्क्स शीराज में शुक्रवार को प्रेसवार्ता में एडीएम सिटी अंजनी कुमार ने बताया कि रैली में जाने माने यू-ट्यूबर कर्मजीत सिंह भी खासे उत्साहित हैं। उनके चैनल पर 15 लाख सब्सक्राइबर्स हैं। मोटर स्पोर्ट्स क्लब के हरविजय वाहिया ने बताया कि यदि कोई प्रतिभागी बाहर से आता है और उसके पास गाड़ी की व्यवस्था नहीं है तो उसे क्लब किराये पर गाड़ी की व्यवस्था करवाएगा। 

विज्ञापन

इतनी है इनाम की राशि

इस बार प्रोफेशनल श्रेणी में कुल इनामी राशि 2,00,000 लाख रुपये है, जोकि विभिन्न श्रेणियों में बांटी जाएगी। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन इस बार भी इस रैली का प्रायोजक है। राजीव गुप्ता ने बताया कि पुरस्कार वितरण के लिए जाने माने रैली कर्ता मूसा शरीफ आएंगे। वह 30 वर्षों से मोटर स्पोर्ट्स में हिस्सा ले रहे हैं और वह सात बार के नेशनल चैंपियनशिप विजेता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


हेमंत जैन ने बताया कि कार रैली के विशिष्ट अतिथियों में गरिमा अवतार आएंगी। उनके इंस्ट्राग्राम पर तीन लाख फॉलोअर्स हैं। उपनिदेशक पर्यटन आरके रावत, करन अग्रवाल, गीतिका वर्मा ने भी रैली की खासियतें बताईं। प्रशांत जैन ने बताया कि इस बार इलेक्ट्रॉनिक ट्रैकिंग व टाइमिंग का उपयोग किया जाएगा। रैली के लिए अधिक जानकारी के लिए  मोबाइल नंबर 9897229999 पर संपर्क किया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed