{"_id":"61c35c791d9b47392c2cd7f8","slug":"sweepers-strike-for-their-11-demands-kasganj-news-agr5187605108","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई कर्मियों ने 11 सूत्रीय मांगों को लेकर शुरु की हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई कर्मियों ने 11 सूत्रीय मांगों को लेकर शुरु की हड़ताल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ द्वारा अपनी लंबित 11 सूत्रीय मांगों को लेकर बुधवार से हड़ताल शुरू कर दी। सफाई कर्मियों ने नगर पालिका परिषद में धरना-प्रदर्शन किया। सफाई कर्मियों ने शीघ्र मांगों को पूरा किए जाने की मांग की है। वहीं, अन्य कार्यालय को भी सफाई कर्मियों ने बंद करा दिया। एसडीएम से वार्ता के बाद भी सफाई कर्मी नहीं माने और हड़ताल जारी रखी, हालांकि इसके बाद पालिका के अन्य कार्यालय खुल गए।
जिलाध्यक्ष सोनू भंडारी ने कहा कि सफाई कर्मियों की मांगों को लेकर गंभीरता नहीं बरती जा रही हैं। इसके चलते सफाई कर्मियों में रोष हैं। कई बार आश्वासन दिए गए, लेकिन मांगों को पूरा नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि ठेका सफाई कर्मियों का बकाया चार माह का वेतन दिए जाने, प्रतिमाह पीएफ कटौती, सेवानिवृत्त कर्मियों का बकाया भुगतान, संविदा सफाई कर्मियों का नवंबर माह का वेतन, ठेका सफाई कर्मियों को जीओ के अनुसार वेतन दिए जाने आदि मांगें हैं। जब तक सफाई कर्मियों की मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा सफाई कर्मी आंदोलन जारी रखेंगे। नगर पालिका परिषद स्थिति अन्य कार्यालयों में भी सफाई कर्मियों ने कामकाज करा बंद करा दिया। जानकारी पर उपजिलाधिकारी पंकज कुमार ने संगठन के पदाधिकारियों से वार्ता की, लेकिन सफाई कर्मियों ने मांगे पूरी न होने तक आंदोलन जारी रखने का संकल्प दोहराया।
इस दौरान प्रांतीय संयोजक मुकेश वाल्मीकि, विशाल, रमेश, सुखराम, रंजीत, मालतीदेवी, मधु, सरोज, अनीता, सुनील सभासद, सुनीता, राजीव सहित अन्य सफाई कर्मी मौजूद रहे।