{"_id":"5dd905d38ebc3e54827703f7","slug":"swatantra-dev-singh-slams-shiv-sena-over-maharashtra-politics","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्रदेव ने दी शिवसेना को नसीहत, कहा- अहंकार से सत्ता नहीं मिलती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्रदेव ने दी शिवसेना को नसीहत, कहा- अहंकार से सत्ता नहीं मिलती
Sat, 23 Nov 2019 04:10 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 23 Nov 2019 04:10 PM IST
विज्ञापन
यूपी भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र की राजनीति पर उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने शिवसेना को नसीहत दी है। उन्होंने कहा कि शिवसेना को अब समझना चाहिए कि अहंकार से सत्ता प्राप्त नहीं होती। एनसीपी नेता अजित पवार और भाजपा के बीच हुआ गठबंधन देशहित में है। उन्होंने दावा किया कि यह गठबंधन लंबा चलेगा।
शनिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 65 वें अधिवेशन समारोह में शिरकत करने आगरा आए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि वंशवाद, परिवारवाद और पुत्रमोह से भ्रष्टाचार, क्षेत्रवाद और जातिवाद को बढ़ावा मिलता है। भाजपा एकमात्र ऐसी पार्टी है, जिसमें आम कार्यकर्ता प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री जैसे अहम पदों तक पहुंच सकता है।
उन्होंने कहा कि बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता का भी भाजपा में पूरा ध्यान रखा जाता है। महाराष्ट्र में हुए नए समीकरणों पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि गठबंधन के लिए राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता अजित पवार बधाई के पात्र हैं।

'महाराष्ट्र के विकास के लिए हुआ गठबंधन'
स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि पूरा घटनाक्रम महाराष्ट्र के विकास और जनता के लिए हुआ है। अब किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए कार्य होगा। उन्होंने कहा कि शिवसेना से गठबंधन प्रस्तावित था लेकिन उसका अहंकार आड़े आ गया। अब उसे समझना चाहिए कि सत्ता के लिए अहंकार छोड़ना पड़ता है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जिला और महानगर अध्यक्षों की घोषणा इस महीने के आखिर में हो जाएगी। नामांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। प्रस्तावित नामों मंथन के बाद नये अध्यक्ष घोषित कर दिए जाएंगे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जिला और महानगर अध्यक्षों की घोषणा इस महीने के आखिर में हो जाएगी। नामांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। प्रस्तावित नामों मंथन के बाद नये अध्यक्ष घोषित कर दिए जाएंगे।