{"_id":"6634c92ff48d8b376d0a9253","slug":"swami-prasad-maurya-convoy-stopped-in-agra-black-flags-shown-ink-thrown-on-car-2024-05-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: आगरा में स्वामी प्रसाद मौर्य मंच पर बोल रहे थे, तभी भीड़ से उठा युवक और फेंक कर मारा जूता; देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: आगरा में स्वामी प्रसाद मौर्य मंच पर बोल रहे थे, तभी भीड़ से उठा युवक और फेंक कर मारा जूता; देखें वीडियो
Fri, 03 May 2024 05:46 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 03 May 2024 05:46 PM IST
सार
स्वामी प्रसाद मौर्य के काफिले को देख आगरा में हंगामा हो गया। अखिल भारत हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाए और कार पर स्याही फेंक दी। इसके बाद डौकी में आयोजित जनसभा में जूता फेंक कर मारा गया।
विज्ञापन
पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य पर सभा में फेंका जूता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य को शुक्रवार को फतेहाबाद में भारी विरोध का सामना करना पड़ा। डौकी के सती माता मंदिर परिसर में आयोजित सभा के दौरान एक युवक ने मंच पर जूता फेंक कर मारा। इससे अफरातफरी मच गई। युवक को हिरासत में ले लिया गया। पूर्व मंत्री सभा बीच में छोड़कर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सभा शुरू होने से पहले रोका गया काफिला, गाड़ी पर फेंकी थी स्याही
फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट से राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के उम्मीदवार होतम सिंह निषाद मैदान में हैं। शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य अपने काफिले के साथ फतेहाबाद पहुंचे। यहां फतेहाबाद चौराहे के पास अखिल भारतीय हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने उनके काफिले को रोककर जमकर हंगामा किया। काले झंडे दिखाए और उनकी गाड़ी पर स्याही भी फेंक दी। पुलिसकर्मियों ने लाठियां बांधकर कार्यकर्ताओं को खदेड़ा और उनके काफिले को सभा स्थल तक भेजा।

मंच की ओर उछाल दिया जूता
डौकी में सभा शुरू होते ही भीड़ में अग्रिम पंक्ति में बैठा युवक उठा और उसने अपना जूता मंच की तरफ उछाल दिया। जूता माइक के पास लगे रिकॉर्डिंग स्टैंड से टकरा गया। युवक की हरकत से सभा में अपरातफरी मच गई। पुलिस ने युवक को तत्काल ही हिरासत में ले लिया। आरोपी युवक भी हिंदू महासभा का कार्यकर्ता है। इस घटना के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य सभा बीच में छोड़कर चले गए।
ये भी पढ़ें - UP: युवाओं का उत्साह देख खुद को रोक न सकीं प्रियंका, माइक थामते ही मच गया शोर...इस अंदाज ने जीत लिया दिल

इसलिए हुआ स्वामी प्रसाद मौर्य का विरोध
महासभा के राष्ट्रीय सचिव संजय जाट का कहना है कि स्वामी प्रसाद मौर्य के हिंदू धर्म विरोधी बयानों को लेकर विरोध करते हैं। कार्यकर्ताओं ने उनका फतेहाबाद में जोरदार विरोध किया था।
ये भी पढ़ें - UP: शादी के 11वें दिन दुल्हन ने कर दिया ऐसा कांड, दूल्हा रह गया भौचक्का; बीच सड़क पर जो किया नहीं होगा यकीन