फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   suspicion of child theft Four technicians thrashed by a mob overturned car in Kasganj

Kasganj News: बच्चा चोर के शक में मोबाइल टॉवर के चार टेक्नीशियन पर फूटा भीड़ की गुस्सा, देखें वीडियो

Fri, 09 Sep 2022 12:06 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 09 Sep 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
suspicion of child theft Four technicians thrashed by a mob overturned car in Kasganj
Mob lynching in Kasganj - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में अमांपुर रोड पर बच्चा चोर के शक में भीड़ ने गल्ला मंडी के पास मोबाइल टॉवर के चार टेक्नीशियन के साथ मारपीट कर दी। इस दौरान उनकी कार को पलट दिया गया। कार में वे चोरों मौजूद थे। कार को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। काफी देर तक हंगामा चलता रहा। मौके पर पहुंची यूपी 112 पुलिस भी भीड़ के आगे लाचार नजर आई। बाद में अतरिक्त पुलिसबल पहुंचने पर उन चारों युवकों को भीड़ से बचाया जा सका।  इसके बाद बच्चा चोर गिरोह की सक्रियता की खबर सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी, लेकिन पुलिस की जांच पड़ताल में बच्चा चोर गिरोह का मामला गलत निकला।

विज्ञापन


विज्ञापन


सनसनी रोकने को एसपी ने जारी किया वीडियो

बच्चों चोरी गिरोह की भ्रामक सूचना पर एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने जिले के लोगों से अपील की है कि वह किसी भी तरह की भ्रामक सूचनाएं व अफवाह न फैलाएं और न ही ऐसी भ्रामक सूचनाओं के आधार पर किसी से मारपीट करें। यदि किसी पर भी किसी तरह का शक है तो पुलिस को सूचना दें। एसपी ने कहा कि मारपीट करने वाले लोगों को चिह्नित करने के बाद पुलिस कार्रवाई करेगी। अभी तक इस मामले में मारपीट के शिकार हुए लोगों ने कोई तहरीर नहीं दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed