फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   suspecting that wife having an illicit relationship In Agra husband along with friend strangled her to death

Agra News: पत्नी को फोन करके जंगल में बुलाया...दोस्त के साथ मिलकर दी दर्दनाक मौत, कारण जान रह जाएंगे हैरान

Sat, 19 Aug 2023 11:04 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 19 Aug 2023 11:04 PM IST
सार

आगरा में पति ने पत्नी को फोन करके जंगल में बुलाया। यहां दोस्त के साथ मिलकर हत्या कर दी। कारण जानकर आप हैरान रह जाएंगे। 

विज्ञापन
suspecting that wife having an illicit relationship In Agra husband along with friend strangled her to death
woman crime demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में पत्नी के अवैध संबंध होने के शक में पति ने दोस्त के साथ मिलकर गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को झाड़ियों में फेंककर फरार हो गए। पुलिस ने जांच के दौरान पति से पूछताछ की। पहले तो वह पुलिस को घुमा रहा था, लेकिन कुछ कड़ाई करने पर टूट गया। इसके बाद पुलिस को पूरी घटना बता दी।   

विज्ञापन


मामला शाहगंज थाना क्षेत्र के इंद्रा कॉलोनी का है। यहां रहने वाली रेखा की हत्या उसके ही पति ने दोस्त के साथ मिलकर की थी। उसे पत्नी के अवैध संबंध होने का शक था। शव को मलपुरा थाना क्षेत्र के नहर दक्षिणी बाईपास स्थित सिरौली गांव के पास फेंका था। पुलिस ने आरोपी दोस्त को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा किया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- स्टांप वेंडर की बाइक में डाला केमिकल: धुआं देख विक्रेता भागा...लाखों की नकदी भरा बैग लेकर टप्पेबाज हुआ फुर्र
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते मंगलवार को विवाहिता का शव मिला था। उसकी गला रेतकर हत्या की गई थी। दूसरे दिन शव की पहचान रेखा (25) पत्नी आकाश (निवासी इंद्रा कॉलोनी शाहगंज) के रूप में हुई। डीसीपी सोनम कुमार ने बताया कि रेखा अपनी बहन के यहां इलाज के लिए बल्हेरा गांव में रुकी थी। पति आकाश ने उसे 15 अगस्त को डमडम चौराहे पर बुला लिया। इसके बाद अपने दोस्त करण के साथ उसे घटनास्थल तक ले गया। 

यह भी पढ़ेंः- हैवान पिता: एक साल की बच्ची के साथ की क्रूरता, पीट-पीटकर तोड़े दोनों हाथ; मासूम ने तोड़ दिया दम

यहां धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। शव को झाड़ियों में फेंककर दोनों भाग गए थे। रेखा की बहन इंद्रवती ने पुलिस को बताया कि उसका बहनोई रेखा पर अवैध संबंध होने का शक करता था। इसी के कारण उसने अपने दोस्त के साथ मिलकर हत्या कर दी। करण को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पति की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed