फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Surgeons from across country and world will brainstorm on new methods of surgery in Agra

Agra: सर्जरी की नई विधियों पर मंथन करेंगे देश-दुनिया के सर्जन, 38 साल बाद आगरा में होगी कार्यशाला

Mon, 08 Jan 2024 03:42 PM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 08 Jan 2024 03:42 PM IST
सार

आगरा में सर्जरी की नई विधियों पर देश-दुनिया के सर्जन मंथन करेंगे। 38 साल बाद ताजनगरी में इस तरह की कार्यशाला का आयोजन होने जा रहा है। 

विज्ञापन
Surgeons from across country and world will brainstorm on new methods of surgery in Agra
सर्जरी। (सांकेतिक) - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में एसोसिएशन ऑफ सर्जंस ऑफ इंडिया की चार दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला 11 जनवरी से होगी। इसमें देश-दुनिया के करीब 8000 सर्जन शामिल होंगे। इसके लिए रविवार को फतेहाबाद रोड स्थित होटल में पदाधिकारियों ने बैठक कर रूपरेखा तय की।

विज्ञापन


एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रोबाल नियोगी ने कहा कि इसमें इंग्लैंड, जापान, ऑस्ट्रेलिया के अलावा सार्क देशों के भी चिकित्सक शामिल होंगे। इसमें रोबोटिक सर्जरी, आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस समेत आधुनिक तकनीकी से सर्जरी पर व्याख्यान होंगे। मुख्य संरक्षक डॉ. एसके मिश्रा ने कहा कि सर्जरी की आधुनिक विधि और उपकरण आए हैं, इनका मरीजों के हित में उपयोग पर मंथन होगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP: बेटियां नहीं हुईं तो ससुरालियों ने दोनों बहुओं को घर से निकाल दिया, मामला पहुंचा थाने
विज्ञापन
विज्ञापन


संरक्षक डॉ. आरसी मिश्रा ने कहा कि दिमाग, पेट समेत शरीर के अन्य हिस्सों की सर्जरी की नई विधियां चिकित्सक जान सकेंगे। आयोजन सचिव डॉ. अमित श्रीवास्तव और डॉ. समीर कुमार ने बताया कि 38 साल बाद आगरा में कार्यशाला होने जा रही है। कोषाध्यक्ष डॉ. सुनील शर्मा ने बताया कि कार्यशाला से प्रशिक्षु चिकित्सक भी प्रशिक्षित होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed