फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Surge continues in Utangan; Yamuna's water level also rises; crops submerged.

Agra News: उटंगन में उफान बरकरार, यमुना का भी जलस्तर बढ़ा, फसलें जलमग्न

Wed, 09 Sep 2026 01:45 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Surge continues in Utangan; Yamuna's water level also rises; crops submerged.
पिनाहट/बटेश्वर। उटंगन नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से नदी किनारे बसे गांवों में परेशानी बढ़ गई है। पिनाहट क्षेत्र के टोडा गांव के पास रपट पुल के ऊपर से दो दिन से पानी बह रहा है। इससे टोडा से फतेहाबाद जाने वाला मार्ग पूरी तरह बंद हो गया है। मार्ग बंद होने से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं तीर्थ बटेश्वर में भी यमुना का जलस्तर बढ़ गया है।
विज्ञापन


उटंगन नदी का जलस्तर बढ़ने से शाहपुर, ओध, सीयपुरा, सेरब, अरनोटा और सुखलालपुरा, खुशीलाल का पुरा, सेहा, मनोना, पंजाब सिंह पुरा, गुराबली, तोडा समेत करीब एक दर्जन से अधिक गांवों में नदी किनारे खेतों में खड़ी बाजरा की फसल जलमग्न हो गई है। इससे किसानों को फसल खराब होने की चिंता सताने लगी है। मंगलवार सुबह उप जिलाधिकारी बाह विनोद कुमार टोडा ( शाहपुर खालसा) स्थित रपट पुलिया का निरीक्षण करने पहुंचे। एसडीएम ने लोगों से नदी के बढ़े जलस्तर को देखते हुए नदी से दूर रहने और जोखिम लेकर पुलिया पार नहीं करने की अपील की। वहीं तीर्थ क्षेत्र बटेश्वर में तीन दिन से यमुना नदी के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। जलस्तर बढ़ने के साथ ही नदी का बहाव भी बेहद तेज हो गया है। मंगलवार को यमुना का पानी स्नान घाटों की 3 से 4 सीढ़ियों तक पहुंच गया। यमुना जलस्तर तेजी से बढ़ने के कारण नदी किनारे बसे दर्जनों गांवों भरतार, कलियानपुर, रहल, रंजीतपुरा, सिद्धपुरा में बाढ़ की आशंका से ग्रामीण चिंतित बने हुए हैं। ग्रामीणों को फसलों के जलमग्न होने और बस्तियों तक पानी पहुंचने का डर सता रहा है। तटीय गांवों के लोग लगातार नदी के रुख पर नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed