{"_id":"5c288a80bdec2256af3f533f","slug":"superfast-trains-crossed-including-rajdhani-express-over-crack-rail-track-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूटी पटरी से गुजर गईं कर्नाटका एक्सप्रेस समेत पांच ट्रेनें, टला बड़ा हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूटी पटरी से गुजर गईं कर्नाटका एक्सप्रेस समेत पांच ट्रेनें, टला बड़ा हादसा
Sun, 30 Dec 2018 02:36 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 30 Dec 2018 02:36 PM IST
विज्ञापन
रेलमार्ग को ठीक करते रेलवे के कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा में भूतेश्वर रेलवे स्टेशन के पास मथुरा-दिल्ली रूट पर रविवार को टूटी पटरी से कर्नाटका एक्सप्रेस समेत चार ट्रेनें गुजर गईं। पटरी टूटने की जानकारी पेट्रोलिंग कर रहे ट्रैकमैन को सुबह आठ बजे हुई। ऐसा माना जा रहा है कि पटरी शनिवार को देर रात या फिर रविवार को तड़के टूटी होगी। दोपहर में डेढ़ घंटे का ब्लाक लेकर पटरी को बदला गया तब रेल मार्ग सुचारु हुआ।
विज्ञापन
मथुरा दिल्ली रेल मार्ग पर भूतेश्वर स्टेशन के यार्ड के निकट डाउन रूट पर बेल्डिंग ज्वाइंट के पास रेल पटरी टूटी मिली। किसी को इसका पता लगता इससे पहले टूटी पटरी से कालका सुपर फास्ट एक्सप्रेस, शकूरबस्ती व गाजियाबाद ईएमयू और तेलंगाना एक्सप्रेस गुजर गईं।
विज्ञापन
पटरी टूटने की जानकारी भी सुबह आठ बजे उस वक्त लगी जब ट्रैकमैन मुकेश कुमार पेट्रोलिंग करने पहुंचे। ट्रैकमैन ने पटरी टूटी देखी तो तत्काल पीडब्लूआई व अफसरों को सूचना दी। उसी वक्त कर्नाटका एक्सप्रेस टूटी पटरी से गुजरी थी। सूचना पर पीडब्लूआई पहुंच गए और टूटी पटरी के साथ गोल्ड फिश प्लेट लगाकर पटरी को सपोर्ट दिया और कॉशन देकर 30 की गति से ट्रेनों को निकाला गया।
विज्ञापन
इस दौरान पश्चिम एक्सप्रेस, गुजरात संपर्क क्रांति, उज्जैन इंदौर इंटरसिटी, दूरंतो एक्सप्रेस, अगस्त क्रांति राजधानी एक्सप्रेस, जीटी एक्सप्रेस, मुंबई फिरोजपुर जनता एक्सप्रेस, श्रीधाम एक्सप्रेस, दूरंतो राजधानी एक्सप्रेस, जनशताब्दी एक्सप्रेस, तिरुअनंतपुरम राजधानी एक्सप्रेस, महाकौशल एक्सप्रेस, मंगला एक्सप्रेस, केरला एक्सप्रेस, सचखंड एक्सप्रेस व मालगाड़ी को कॉशन देकर 30 की गति से गुजारा गया। इसके बाद दोपहर एक से 2:30 बजे तक ब्लाक लेकर पटरी को बदला गया।
भूतेश्वर स्टेशन के पास ट्रैक पर फ्रेक्चर हुआ था। सर्दियों में अकसर ट्रैक फ्रेक्चर होते हैं। संरक्षा टीम ने इसे चेक करने के बाद गाड़ियों को कॉशन आर्डर लेकर गुजारा था। इससे ट्रेन संचालन पर कोई फर्क नहीं पड़ा है।
- संजीव श्रीवास्तव, एसीएम, प्रभारी जनसंपर्क अधिकारी, आगरा रेल मंडल