{"_id":"6887a1d68e1d32ea1b0ceb83","slug":"sunshine-and-humidity-made-you-sweat-during-the-day-rain-in-the-evening-kasganj-news-c-175-1-kas1003-135102-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: दिन में धूप और उमस ने छुड़ाये पसीने, शाम को बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: दिन में धूप और उमस ने छुड़ाये पसीने, शाम को बारिश
विज्ञापन
कासगंज/अमांपुर। दिन में तेज धूप और उमस से लोग परेशान रहे लेकिन शाम होते-होते मौसम ने करवट ले ली। कासगंज में रिमझिम तो गंजडुंडवारा में तेज बारिश हुई। अमांपुर में सोमवार को सुबह से ही तेज धूप निकलने व उमस अधिक होने की वजह से लोग परेशान रहे।
जिले में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस पहुंचने से लोग उमस भरी गर्मी से बेचैन रहे। सूर्यास्त तक लोग गर्मी से बेहाल रहे। बाजारों में भी दुकानदार और राहगीर उमस से पसीना पोंछते दिखे। देर शाम कासगंज में भी हल्की बूंदाबांदी से पारा लुढ़क गया। वहीं, गंजडुंडवारा में तेज बारिश हुई, जिससे जलभराव होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सोमवार को जिले का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया।