Weather News: आगरा में बूंदाबांदी के बाद फिर निकली धूप, अगले पांच दिन बारिश के आसार
मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार, अगले पांच दिन, 30 जून तक बादल छाए रहने के साथ बारिश के आसार हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में दो दिन से हो रही बूंदाबांदी के बाद सोमवार को सूर्य देव ने फिर अपनी तपिश से जलाना शुरू कर दिया। सुबह से ही तेज धूप से लोग व्याकुल नजर आए। इससे पहले रविवार को सुबह से ही बादल छाए रहने से मौसम खुशगवार रहा। बादलों की लुकाछिपी के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई। शाम को ठंडी हवा चलने से राहत मिली। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार, अगले पांच दिन, 30 जून तक बादल छाए रहने के साथ बारिश के आसार हैं।
गर्मी से मिली राहत
रविवार दोपहर को हल्की बूंदाबांदी से लोगों को गर्मी से राहत मिली। छुट्टी का दिन होने के कारण स्मारकों पर खासी भीड़ रही। बाजारों में भी शाम को रौनक दिखाई दी। अधिकतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस नीचे गिरकर 33.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम पारा भी 27.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जोकि सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा।
ये भी पढ़ें - Mainpuri Murder Case: दुल्हन का कत्ल करने में दिखाई सबसे अधिक बर्बरता, चेहरा और सिर काटा, दूल्हे पर पांच वार
बारिश के आसार
मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक, अगले पांच दिन मौसम कमोबेश इसी तरह का रहने का अनुमान है। बादल छाए रहेंगे। बूंदाबांदी और तेज हवा चल सकती हैं। 29 व 30 जून को तेज बारिश के आसार हैं।
ये भी पढ़ें - मौत से पहले आखिरी सेल्फी: खंडहर में छात्रा के ऊपर गिरा गुंबद, हादसा ऐसा कि दहल गया दिल