{"_id":"5922a7ae4f1c1b3c6a536725","slug":"suneel-shetti-reached-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा में सुनील शेट्टी को आई पिता की याद, रोक नहीं पाए अपने आंसू...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में सुनील शेट्टी को आई पिता की याद, रोक नहीं पाए अपने आंसू...
ब्यूरो/ अमर उजाला आगरा
Updated Mon, 22 May 2017 03:52 PM IST
विज्ञापन
सुनील शेट्टी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी सोमवार को आगरा पहुंचे। यहां उन्होंने होटल मुगल में उन्होंने एक स्थानीय कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम में अपने फैंस को संबोधित करते हुए सुनील अपने पिता को याद करने लगे। उन्होंने बताया कि हाल ही में उनके पिता का निधन हुआ है। ऐसे में पिता की बात करते-करते उनकी आंखें भर आईं।
इनसेक्टीसाइडस इंडिया लिमिटेड की ओर से आयोजित ग्रीन पिक्स व ग्रीन लेवल की जोड़ी की लांचिंग कार्यक्रम में पहुंचे सुनील कार्यक्रम में एक शख्स से इतने प्रभावित हुए कि उन्हें अपने पिता की याद आ गई। कार्यक्रम दोपहर 12:30 बजे से आगरा के फतेहाबाद रोड स्थित आईटीसी मुगल में शुरू हुआ।
सुनील शेट्टी मंच पर थे और उन्होंने कहा कि बीती एक मार्च को उनके पिता वीरप्पा शेट्टी का देहांत हुआ है। फिर कार्यक्रम में मौजूद एक व्यक्ति की चर्चा की और बताया कि उनसे मिलकर उन्हें अपने पिता की याद आ गई। सुनील ने कहा कि उनकी बातें सुनकर मुझे ऐसा लगा कि जैसे मेरे पिता मुझे कोई सीख दे रहे हों।
विज्ञापन
बस इतना कहते ही वे तमाम मीडिया वालों के सामने अपने आंसू रोक नहीं सके। इसके बाद उन्होंने खुद को संभाला और प्रेसवार्ता में मीडिया के सवालों का जवाब दिया। अभिनेता सुनील शेट्टी इसी कार्यक्रम में बतौत मुख्य अतिथि शामिल होंगे। बता दें कि सुनील के आने की खबर मिलते ही उनके काफी फैंस होटल के बाहर इकट्ठा हो गए। सुनील ने फैंस का अभिवादन किया।