{"_id":"61d4845d3f7d830d976e87fb","slug":"successful-mock-drill-in-the-presence-of-jd-in-kovid-hospitals-mainpuri-news-agr520097074","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड अस्पतालों को जेडी की उपस्थिति में हुआ सफल मॉकड्रिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड अस्पतालों को जेडी की उपस्थिति में हुआ सफल मॉकड्रिल
विज्ञापन
कोरोना की रोकथाम के लिए कोविड लेवल टू अस्पताल में मॉकड्रिल कराते सीएमओ।
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी/किशनी/भोगांव/ घिरोर/ कुरावली। महानिदेशक के निर्देश पर जिले के प्रदेश स्तरीय नोडल अधिकारी संयुक्त निदेशक डॉ. अशोक यादव ने मंगलवार को जिले के कोविड अस्पतालों का मॉकड्रिल कराया। इस दौरान करोना की संभावित तीसरी लहर को लेकर बच्चों के बचाव और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
मंगलवार की सुबह सबसे पहले जेडी डॉ. अशोक यादव सीएमओ डॉ. पीपी सिंह के साथ जिला महिला अस्पताल स्थित कोविड लेवल टू अस्पताल में मॉकड्रिल कराने पहुंचे। यहां उनके द्वारा पीकू वार्ड में सफलता पूर्वक पूर्ण मॉकड्रिल कराया गया। अस्पताल में इमरजेंसी ट्रे, ऑक्सीजन की उपलब्धता, बेड आदि सही पाए गए।
यहां मॉकड्रिल के दौरान सीएमएस डॉ. अरविंद कुमार गर्ग भी मौजूद रहे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भोगांव स्थित कोविड लेवल एक प्लस का जेडी के निर्देश पर जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. राजीव राय की उपस्थिति में मॉकड्रिल हुआ। इस दौरान नोडल अधिकारी डॉ. शंभु सिंह, डॉ. मोहित चतुर्वेदी मौजूद रहे। निरीक्षण में सारी व्यवस्थाएं बेहतर मिलीं।
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घिरोर स्थित कोविड लेवल एक प्लस का निरीक्षण जेडी डॉ. अशोक यादव और सीएमओ ने किया। यहां निरीक्षण में सारी व्यवस्थाएं ठीक मिलीं। निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारी डॉ. प्रवीन यादव मौजूद रहे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किशनी का निरीक्षण जिला नोडल अधिकारी डॉ. राजीव राय बहादुर ने मॉकड्रिल कराया। यहां भी निरीक्षण में सारी व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलीं।
इस दौरान अस्पताल के नोडल अधिकारी डॉ. अजय भदौरिया मौजूद रहे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुरावली स्थित कोविड लेवल एक प्लस अस्पताल का अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अनिल कुमार वर्मा की देख रेख में मॉकड्रिल हुआ। यहां भी सारी व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलीं। निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारी डॉ. मुनेंद्र सिंह मौजूद रहे। मंगलवार को जिले के सभी कोविड अस्पतालों के मॉकड्रिल में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ.राकेश कुमार, डॉ. वीपी सिंह, डॉ. अनिल यादव, इंजीनियर अंमरीश यादव, रविंद्र सिंह गौर का योगदान रहा।