{"_id":"62434456fecfe821d86698d5","slug":"submitted-the-fake-fine-receipt-of-the-court-in-the-traffic-office-mainpuri-news-agr5286188163","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ता ने जमा की न्यायालय की फर्जी जुर्माना रसीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिवक्ता ने जमा की न्यायालय की फर्जी जुर्माना रसीद
विज्ञापन
मैनपुरी। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के न्यायालय की फर्जी जुर्माना रसीद को यातायात कार्यालय में जमा करा दिया गया। रसीद पर मजिस्ट्रेट के फर्जी हस्ताक्षर के साथ ही मोहर भी लगी है। खुलासा होने के बाद सीजेएम कोर्ट के बाबू ने अधिवक्ता के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
यातायात पुलिस के हेड कांस्टेबल धर्मवीर सिंह की ओर से न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट को बताया कि न्यायालय द्वारा निर्गत की गई दो चालान रसीद अर्थदंड के लिए भेजी गई हैं। उन पर पीठासीन अधिकारी के हस्ताक्षर फर्जी प्रतीत हो रहे हैं। मामला संज्ञान में आने के बाद कोर्ट के लिपिक राजेंद्र सिंह की ओर से जुर्माना रसीद रजिस्टर देखा तो दोनों रसीदें फर्जी पाई गईं, जबकि रसीदों पर मोहर न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की लगी है। हस्ताक्षर मिलते-जुलते लेकिन फर्जी किए गए थे, जबकि इस न्यायालय को यातायात पुलिस की चालानी सुनवाई का क्षेत्राधिकार नहीं है।
धर्मवीर ने बताया कि अधिवक्ता प्रदीप कुमार यादव द्वारा यह रसीद यातायात कार्यालय में दाखिल की गईं हैं। पुलिस ने प्रदीप कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर कोतवाली अरविंद कुमार ने बताया कि लिपिक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।