फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Studying with limited resources and under difficult circumstances cousin brothers crack JEE Advanced in Agra

JEE Advanced 2024 Result: मुश्किल हालात... मजबूत इरादे, गुदड़ी के लाल चचेरे भाइयों ने कर दिया कमाल

Sun, 09 Jun 2024 11:00 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 09 Jun 2024 11:00 PM IST
सार

JEE Advanced 2024 Result: मुश्किल हालात और मजबूत इरादों के साथ ताजनगरी के गुदड़ी के लाल चचेरे भाइयों ने कमाल कर दिया। पेंटिंग कर आजीविका कमा रहे उनके पिता की मेहनत रंग लाई।

विज्ञापन
Studying with limited resources and under difficult circumstances cousin brothers crack JEE Advanced in Agra
शिवम और अभिषेक को मिठाई खिलाते हुए परिजन - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा निवासी कई छात्रों ने जेईई एडवांस्ड में सफलता हासिल की। सीमित संसाधन, मुश्किल हालात, लेकिन दृढ़ इच्छा शक्ति, मजबूत इरादे...। गुदड़ी के लाल शिवम और अभिषेक ने जेईई एडवांस्ड में सफलता पाकर यही कर दिखाया है। एक तरफ दोनों चचेरे भाइयों की लगन थी, तो दूसरी तरफ पेंटिंग कर आजीविका कमा रहे उनके पिता की मेहनत रंग लाई। अभिषेक ने 2372वीं और उसके चचेरे भाई शिवम कुमार ने 2989वीं रैंक हासिल की है।

विज्ञापन


मूलरूप से झांसी के मऊरानीपुर निवासी अभिषेक के पिता राजेंद्र कुमार बताते हैं कि वह भाई बृजेंद्र कुमार के साथ 15 साल पहले आगरा काम के लिए आए थे। दोनों आठवीं कक्षा तक ही पढ़ सके हैं। मजदूरी पर पेंट करने का काम शुरू किया था। वर्तमान में बमुश्किल दोनों हर दिन 600-600 रुपये ही कमा पाते हैं। एक ही घर में रहकर गुजारा कर रहे हैं। पत्नी गृहिणी हैं।
विज्ञापन


बताया कि बच्चों को पढ़ा लिखाकर बड़ा बनाने का सपना है। इसलिए उनकी पढ़ाई में कोई कमी नहीं छोड़ते हैं। घर में जो कुछ बचता है, वह बच्चों की पढ़ाई पर लगा देते हैं। दो कमरों का मकान है। इसमें ही बच्चों को पढ़ा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुश्किल हालात में डरे नहीं, हौसले से पाएं सफलता

शिवम और अभिषेक ने बताया कि उन्होंने पिता को मेहनत करते हुए देखा है। इंजीनियर बनकर परिवार का नाम रोशन करना चाहते थे। इसके लिए तैयारी में लगे हुए थे। रोजाना सुबह 6 बजे कोचिंग के लिए जाते थे। दोपहर में 2 बजे घर आने के बाद कुछ देर आराम करते थे। इसके बाद शाम 5 बजे से फिर से पढ़ाई में जुट जाते हैं। 10-12 घंटे की पढ़ाई ने सफलता दिला दी। 



कहा कि हौसला हो तो हर हालात में आगे बढ़ा जा सकता है। कभी भी हार नहीं माननी चाहिए। अभिषेक की तीन बहनें हैं। शालिनी एमएससी, सपना एमसीए और शिल्पी बीबीए कर रही हैं। शिवम का बड़ा भाई सुभाष दयालबाग शिक्षण संस्थान में बीबीए का छात्र है। दोनों कंप्यूटर साइंस में बीटेक करना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed