फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Students were asked for money for cheating accused principal arrested

Agra News: छात्रों से नकल के लिए मांगे थे पैसे, आरोपी प्राचार्य गिरफ्तार

Fri, 19 May 2023 04:06 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 19 May 2023 04:06 PM IST
सार

बीएससी तृतीय वर्ष की भौतिक विज्ञान की परीक्षा में विद्यालय के प्राचार्य एवं अन्य स्टाफ पर परीक्षा में नकल कराने के नाम पर 10-10 हजार रुपये मांगने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया था।

विज्ञापन
Students were asked for money for cheating accused principal arrested
पुलिस ने हिरासत में लिया। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

आगरा के खंदौली थाना क्षेत्र के आबिदगढ़ स्थित लालसिंह डिग्री काॅलेज के प्राचार्य को छात्रों से नकल के लिए पैसे मांगने और अभद्रता के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन

ये है मामला 

बुधवार को आबिदगढ़ स्थित लालसिंह डिग्री कॉलेज में बीएससी तृतीय वर्ष की भौतिक विज्ञान की परीक्षा थी। परीक्षा देने पहुंचे छात्रों ने विद्यालय के प्राचार्य एवं अन्य स्टाफ पर परीक्षा में नकल कराने के नाम पर 10-10 हजार रुपये मांगने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया था। जिन छात्रों ने नकल के लिए पैसे नहीं दिए थे। उन्हें प्राचार्य एवं अन्य स्टाफ ने परीक्षा नहीं देने दी और अभद्रता करते हुए विद्यालय से बाहर कर दिया था।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - निकाय चुनाव होते ही बसपा को लगा झटका: मायावती के टिकट पर जीती पार्षद, थामा भाजपा का दामन, उड़े बसपाइयों के होश

विज्ञापन
विज्ञापन

हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस 

हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस के हस्तक्षेप से छात्रों को परीक्षा में बैठाया गया था। छात्रों ने विद्यालय के प्राचार्य हरेश कुमार एवं अन्य स्टाफ के खिलाफ तहरीर दी थी। जिसमें पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। बृहस्पतिवार की दोपहर थानाध्यक्ष नीरज कुमार फोर्स के साथ पहुंचे और महाविद्यालय के प्राचार्य हरीश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया।

दर्ज किया गया मुकदमा 

थानाध्यक्ष ने बताया है कि छात्रों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया था। महाविद्यालय के प्राचार्यको गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed