फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Students up to class three will have to study from old books

Agra News: कक्षा तीन तक के छात्रों को पुरानी किताबों से करनी होगी पढ़ाई

Wed, 05 Apr 2023 12:46 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 05 Apr 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Students up to class three will have to study from old books
कासगंज। परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा एक से तीन तक के बच्चों को फिलहाल पुरानी किताबों से ही पढ़ाई करनी होगी। नया शिक्षासत्र शुरू हो जाने के बाद अभी तक इन कक्षाओं की किताबें उपलब्ध नहीं हुई हैं। क्योंकि नए सत्र से इन कक्षाओं में एनसीईआरटी की पुस्तकों से पढ़ाई होनी हैं।
विज्ञापन

नए शिक्षा सत्र में शासन ने कक्षा तीन तक के बच्चों को पढ़ने के लिए एनसीईआरटी पाठ्यक्रम लागू किया है। जबकि कक्षा 4 से 8 तक के बच्चों के लिए यूपी के पा्ठयक्रम से ही पढ़ाई हो रही है। कक्षा 4 से 8 तक के बच्चों के लिए मार्च माह में ही पुस्तकों की उपलब्धता शुरू हो गई। जिसका वितरण स्कूलों में शुरू हो चुका है। एक अप्रैल को स्कूल खुलने के साथ ही बच्चों को अब तक प्राप्त हो चुकी पुस्तकों का वितरण कर दिया गया।
विज्ञापन

कक्षा एक से तीन तक की पुस्तकों की उपलब्धता अभी एनसीईआरटी से नहीं हो सकी है। स्कूल खुल जाने के बाद बच्चों की पढ़ाई पर असर न पड़े इसके लिए पुरानी किताबों के माध्यम से ही पढ़ाई कराने का निर्णय लिया गया है। स्कूलों में जो बच्चे इन कक्षाओं में वर्ष 2022-23 में शिक्षारत रहे हैं उनसे किताबों को जमा कराकर नए बच्चों को बांटी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनसीईआरटी से अभी कक्षा तीन तक की किताबों की उपलब्धता अभी नहीं हुई है। बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो इसके लिए फिलहाल पुरानी किताबों से पढ़ाई होगी। नई किताबों के आने पर बच्चों को उपलब्ध कराया जाएगा।-राजीव यादव, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed