फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Students Turn Away: Only 20 Applications Received for 7 New AEDP Courses

छात्रों ने फेरा मुंह : एईडीपी के 7 नए कोर्स में मिले सिर्फ 20 आवेदन

Tue, 11 Aug 2026 02:44 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 11 Aug 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Students Turn Away: Only 20 Applications Received for 7 New AEDP Courses
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में रोजगारपरक शिक्षा के लिए अप्रेंटिसशिप एम्बेडेड डिग्री प्रोग्राम (एईडीपी) के तहत सात पाठ्यक्रम शुरू किए, मगर छात्रों का रुझान बेहद कम रहा। 420 सीटों वाले इन सात पाठ्यक्रमों में अब तक महज 20 आवेदन आए हैं। इनमें दो पाठ्यक्रमों में एक भी आवेदन नहीं आया है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन में बीएससी मीडिया कम्युनिकेशन में शून्य, बीबीए लॉजिस्टिक्स में चार और बीएससी डिजिटल इलेक्ट्रॉनिक्स में शून्य आवेदन हैं। दाऊदयाल इंस्टीट्यूट में वर्ष 2025-26 बीकॉम बैंकिंग फाइनेंशियल सर्विसेज एंड इंश्योरेंस में 32 आवेदन आए हैं। सेठ पदमचंद जैन इंस्टीट्यूट ऑफ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट में बीबीए इवेंट मैनेजमेंट में तीन और बीबीए रिटेल ऑपरेशंस में एक आवेदन आया है। वहीं यूनिवर्सिटी कंप्यूटर सेंटर में संचालित बीएससी एनिमेशन एवं वीएफएक्स को सबसे अधिक 12 आवेदन मिले हैं।
विज्ञापन

इन सातों पाठ्यक्रमों में प्रत्येक की 60-60 सीटें निर्धारित हैं। प्रवेश के लिए न्यूनतम योग्यता इंटरमीडिएट उत्तीर्ण रखी गई है। कुल 420 सीटों के मुकाबले सिर्फ 20 आवेदन हैं जो उपलब्ध सीटों का करीब 4.8 प्रतिशत है। खास बात यह है कि समर्थ पोर्टल पर नए आवेदन बंद हैं, ऐसे में फिलहाल इन पाठ्यक्रमों के लिए नए विद्यार्थियों के आवेदन की प्रक्रिया भी आगे नहीं बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----

आवेदन तिथि नहीं बढ़ी

समर्थ पोर्टल पर अब नए आवेदन नहीं होंगे। जिन विद्यार्थियों ने पहले आवेदन किया है, वे इन पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन कर सकते हैं। फिलहाल पोर्टल की आवेदन तिथि नहीं बढ़ाई गई है। - प्रो. मनु प्रताप सिंह, समर्थ पोर्टल प्रभारी
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed