{"_id":"6ab3ac472c6a53ecf0008552","slug":"students-put-up-posters-at-dr-bhimrao-ambedkar-university-declaring-vice-chancellor-missing-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘कुलपति लापता हैं': विश्वविद्यालय में छात्रों ने लगा दिए पोस्टर, समस्याओं का समाधान नहीं होने पर फूटा आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘कुलपति लापता हैं': विश्वविद्यालय में छात्रों ने लगा दिए पोस्टर, समस्याओं का समाधान नहीं होने पर फूटा आक्रोश
Wed, 23 Sep 2026 04:09 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Wed, 23 Sep 2026 04:09 PM IST
सार
समस्याओं को लेकर विश्वविद्यालय के चक्कर काट रहे छात्रों का आक्रोश फूट पड़ा। उन्होंने विश्वविद्यालय में कुलपति कार्यालय के बाहर 'कुलपति लापता हैं' के पोस्टर लगा दिए। इसके साथ ही धरना दिा।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय में प्रदर्शन करते छात्र।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के बीएससी एग्रीकल्चर के विद्यार्थियों ने अपनी समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर बुधवार को एनएसयूआई के साथ कुलपति कार्यालय के बाहर धरना दिया। विद्यार्थियों का आरोप है कि वे अपनी समस्याओं को लेकर कई बार विश्वविद्यालय के चक्कर काट चुके हैं, लेकिन समाधान नहीं हुआ।
धरने के दौरान कई घंटे बीतने के बाद भी कुलपति कार्यालय में नहीं पहुंचीं। इससे नाराज विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय परिसर में ‘कुलपति लापता हैं’ लिखे पोस्टर चस्पा कर दिए। छात्रों का कहना था कि जब वे अपनी समस्याएं लेकर अधिकारियों के पास पहुंचते हैं तो उन्हें समाधान का आश्वासन तो मिलता है, लेकिन समस्याएं जस की तस बनी रहती हैं।
विद्यार्थियों ने कहा कि बीएससी एग्रीकल्चर से जुड़ी समस्याओं को लेकर वे लगातार विश्वविद्यालय प्रशासन से संपर्क कर रहे हैं। इसके बावजूद सुनवाई नहीं होने पर उन्हें धरने का रास्ता अपनाना पड़ा। छात्रों ने मांग की कि उनकी समस्याओं पर विश्वविद्यालय प्रशासन तत्काल निर्णय ले।