फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Students gave the Atul Maheshwari Scholarship Examination in firozabad

फिरोजाबाद में अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में परीक्षार्थियों में दिखा उत्साह

Sun, 28 Oct 2018 05:35 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Sun, 28 Oct 2018 05:35 PM IST
विज्ञापन
Students gave the Atul Maheshwari Scholarship Examination in firozabad
अतुल माहेश्वरी छात्रवृति परीक्षा 2018 - फोटो : अमर उजाला

फिरोजाबाद में अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा आयोजित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2018 का आयोजन रविवार को गौरीशंकर इंटर कालेज में किया गया। पंजीकृत 765 परीक्षार्थियों में कुल 559 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। सुरक्षा की दृष्टि से परीक्षा केंद्र पर पुलिस फोर्स तैनात रहा।

विज्ञापन

  
छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए सुबह नौ बजे से ही परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र श्री गौरीशंकर इंटर कालेज पहुंचने लगे। सुबह 11 बजे से परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में हुई। परीक्षा में प्रश्नपत्र बहुविकल्पीय थे। परीक्षार्थियों को 90 मिनट का समय दिया गया। 
विज्ञापन


कक्षा नौ और दसवीं के 208 परीक्षार्थी शामिल हुए। इसी तरह कक्षा 11 और 12वीं के 351 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। कालेज प्रबंधक कृपाशंकर मिश्रा एवं
प्रधानाचार्य दिनेश कुमार पचौरी ने सभी परीक्षा कक्षों में जाकर निरीक्षण किया।
  
परीक्षा में कालेज स्टाफ ने मिलकर व्यवस्थाएं संभाली। परीक्षा में वरिष्ठ लिपिक प्रभात पचौरी, प्रदीप पाराशर, कुलदीप शर्मा, राजकुमार, सचिन शर्मा, मानेंद्र शर्मा, कुंज बिहारी, राकेश बाबू, राम, आशीष आदि का विशेष सहयोग रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा देकर खुश हुए परीक्षार्थी  

Students gave the Atul Maheshwari Scholarship Examination in firozabad
अतुल माहेश्वरी छात्रवृति परीक्षा 2018 - फोटो : अमर उजाला

- छात्रा आरती यादव ने कहा कि प्रश्नपत्र न ज्यादा सरल था और न ही ज्यादा कठिन। प्रश्न तो सभी हल कर दिए हैं। रिजल्ट पर निर्भर रहेगा। 
- छात्रा वंदना यादव ने कहा कि प्रश्नपत्र में अंग्रेजी के प्रश्न सरल आए हैं। सामान्य ज्ञान भी ठीक रहा। मगर गणित के प्रश्न उलझा रहे थे। 
- छात्र रंजीत कुमार ने कहा कि पेपर तो अच्छा हुआ है। उम्मीद करुंगा कि यह छात्रवृत्ति मुझे मिले। प्रश्न सभी सरल आए हैं। 
- छात्र जतिन ने कहा कि अमर उजाला में पढ़ा था कि छात्रवृत्ति परीक्षा हो रही है। फार्म भर दिया, तभी से तैयारी में जुट गया। छात्रवृत्ति मिलेगी तो उसे आगे की पढ़ाई में सहायता मिलेगी। 
- छात्र मूलचंद्र का कहना है कि ओएमआर सीट पर पहली बार परीक्षा दी। आगे जो भी परीक्षाएं होंगी, उनका अभ्यास हो गया कि किस प्रकार परीक्षा देनी है। 
- नितिन कुमार ने कहा कि शिकोहाबाद से परीक्षा देने आया हूं। पेपर अच्छा हुआ तो काफी खुश हूं। अगर मुझे छात्रवृत्ति मिलेगी तो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों में मदद मिलेगी।  
- छात्रा मुस्कान कुलश्रेष्ठ ने कहा कि अमर उजाला की छात्रवृत्ति परीक्षा से हमने सीखा कि अन्य परीक्षाएं कैसे दी जाती हैं। पेपर में कुछ सवाल कठिन लगे तो कुछ सरल।  
- छात्रा दिव्या ने कहा कि जब से मैंने छात्रवृत्ति परीक्षा के बारे में पढ़ा तब से तैयारियों में जुट गई थी। ध्येय बना लिया था कि छात्रवृत्ति मुझे मिले। इस तरह की परीक्षाएं उत्साहवर्धन करती हैं। 

यह छात्र रहे उपस्थित

Students gave the Atul Maheshwari Scholarship Examination in firozabad
अतुल माहेश्वरी छात्रवृति परीक्षा 2018 - फोटो : अमर उजाला
कक्षा नवमीं, दसवीं में        -    208 
कक्षा 11वीं और 12वीं में    -    351 
कुल परीक्षार्थी                   -    765 
परीक्षा देने वाले परीक्षार्थी    -     559  
अनुपस्थित परीक्षार्थी         -     206

-
छात्रवृत्ति सिर्फ आर्थिक मदद ही नहीं करती, बल्कि परीक्षार्थी का उत्साहवर्धन करती हैं। जब किसी परीक्षार्थी को छात्रवृत्ति मिलेगी तो उसमें उत्साह जागेगा। अमर उजाला का यह अच्छा प्रयास है। इससे प्रतिभाएं उत्साहित होंगी। 
कृपाशंकर मिश्रा, प्रबंधक 
गौरीशंकर इंटर कालेज

 
- अधिकांश परीक्षाएं अब ओएमआर सीट पर होती हैं। अमर उजाला की परीक्षा में शामिल होकर छात्र-छात्राओं ने अन्य प्रतियोगी परीक्षा के लिए अनुभव प्राप्त किया। अमर उजाला मेधावी छात्रों की सहायता करता, यह बहुत अच्छा प्रयास है। 
दिनेश कुमार पचौरी, प्रधानाचार्य 
गौरीशंकर इंटर कालेज 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed