फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Students Escape Fire But Certificates  Laptops and Years of Hard Work Turn to Ashes

UP: कबाड़ गोदाम के ऊपर चल रही थी लाइब्रेरी, आग लगी तो जान बचाकर भागे छात्र; लैपटॉप और किताबें जल गईं

Sun, 31 May 2026 08:58 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sun, 31 May 2026 08:58 AM IST
सार

चार मंजिला कॉम्प्लेक्स में लगी भीषण आग से लाइब्रेरी और छात्रों के किराये के कमरे जल गए, जिससे लैपटॉप, किताबें और शैक्षिक प्रमाणपत्र राख हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बेसमेंट में कबाड़ गोदाम और लाइब्रेरी साथ संचालित हो रहे थे, जबकि सुरक्षा इंतजामों पर सवाल उठ रहे हैं।

विज्ञापन
Students Escape Fire But Certificates  Laptops and Years of Hard Work Turn to Ashes
 चार मंजिला कॉम्प्लेक्स में आग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

 चार मंजिला कॉम्प्लेक्स में आग लगने की स्थिति में बचाव के पर्याप्त इंतजाम नहीं पाए गए। भूतल पर कबाड़ का गोदाम संचालित था। इसी कबाड़ में आग लगी जो विकराल हो गई। घर में रखे सिलिंडर फट गए। बचकर निकले छात्र दहशत का वो मंजर भूल नहीं पा रहे हैं।
विज्ञापन


नगला ककरारी के रहने वाले राजकुमार एसएससी जीडी की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह लाइब्रेरी में पढ़ रहे थे। आग की लपटें देख लाइब्रेरी में चीख पुकार मच गई। परिसर से सभी छात्र भागने लगे और जैसे-तैसे जान बचाई। छात्र आकाश ने बताया कि वह लाइब्रेरी में पढ़ रहे थे, इसी बीच आग लगी तो सब कुछ छोड़कर सड़क की ओर भाग गए।
विज्ञापन


उनकी किताबें और बैग भी अंदर रह गए। पॉलिटेक्निक छात्र हर्षित कुमार ने बताया कि आग लगने से कमरे में रखा उनका लैपटॉप, कपड़े, सामान, शैक्षिक प्रमाणपत्र किताबें सब कुछ जल गया। छात्र दिनेश कुमार ने बताया कि वह परिसर में ऊपर कमरा किराए पर लेकर रहते थे। उनका लैपटॉप, कपड़े, किताबें प्रमाणपत्र जल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन




बेसमेंट में कबाड़ गोदाम के साथ लाइब्रेरी
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बिल्डिंग के बेसमेंट में आधे हिस्से में कबाड़ का गोदाम और आधे में लाइब्रेरी संचालित थी। बच्चों की संख्या अधिक होने पर दूसरी मंजिल पर भी लाइब्रेरी संचालित की जा रही थी। एफएसओ देवेंद्र कुमार ने बताया कि आग बुझाने के इंतजाम न होने के आरोप लग रहे हैं, मानकों की जांच की जाएगी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed