फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Student was shot in broad daylight fight over a race on the Yamuna Expressway

दिनदाहाड़े छात्र को मारी गोली: यमुना एक्सप्रेस वे पर रेस लगाने को लेकर हुआ था झगड़ा, सात महीने बाद लिया बदला

Thu, 08 Jun 2023 07:57 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 08 Jun 2023 07:57 PM IST
सार

दोनों युवकों में यमुना एक्सप्रेस वे पर रेस लगाने को लेकर विवाद हुआ था। उस समय परिवार के लोगों ने मामला शांत करा दिया था। उसी रंजिश के चलते युवक को आरोपियों ने साथियों संग मिलकर घेरा और गोली मार दी। 
 

विज्ञापन
Student was shot in broad daylight fight over a race on the Yamuna Expressway
थाना खंदौली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के खंदौली थाना क्षेत्र के घड़ी राय सिंह में शराब के ठेके के समीप पुरानी रंजिश को लेकर आगरा से कोचिंग पढ़कर अपने चचेरे भाई के साथ घर जा रहे बाइक सवार छात्र पर आधा दर्जन युवकों ने हमला कर दिया। मारपीट के बाद एक युवक ने छात्र पर तमंचे से फायर कर दिया। गोली चलने से शराब के ठेके पर खड़े लोगों में हड़कंप मच गया। गोली की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल छात्र को इलाज के लिए अस्पताल मे भर्ती कराया है।

विज्ञापन


खंदौली के पर्वतपुर निवासी 21 वर्षीय विकास ने बीएसएफ में कांस्टेबल का फिजिकल पास कर लिया है। उसी के रिटर्न की तैयारी करने विकास आगरा कोचिंग करने के लिए जाता है। रोजाना की तरह विकास बृहस्पतिवार को बाइक से कोचिंग करके घर लौट रहा था। उसी समय गांव के ही तेजबीर ने उसे फोन कर घड़ी राय सिंह शराब के ठेके के पास बुला लिया। विकास ने अपने चचेरे भाई रोहित को बुला लिया और दोनों बाइक से शराब के ठेके के पास पहुंच गए। जैसे ही दोनों लोग वहां पहुंचे आरोप है की पहले से घात लगा कर बैठे शिव कुमार के साथ करीब आधा दर्जन युवकों ने दोनों को घेर लिया और मारपीट करने लगे। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - कर्जदाताओं को फंसाने का षडयंत्र: अपने भी भाई की ले बैठा जान, नशीला इंजेक्शन लगा मारी गोली, गलत जगह लगने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

तमंचे से मारी गोली 

रोहित का आरोप है कि शिवकुमार ने तमंचा निकाल कर विकास के गोली मार दी। गोली विकास की कमर के थोड़ा सा ऊपर दाहिने हिस्से से रगड़ खा कर निकल गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। ग्रामीणों और पुलिस ने घायल को इलाज के लिये अस्पताल मे भर्ती कराया है।

ये भी पढ़ें - बेटी को बेचना चाहती है मां: पिता ने एएसपी क्राइम से की शिकायत, बताई ऐसी वजह; आपको भी नहीं होगा यकीन

 रेस लगाने को लेकर हुआ था दोनो में झगड़ा

घायल विकास ने बताया है कि अक्टूबर 2022 में यमुना एक्सप्रेस वे पर रेस लगाने को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ था। तब परिजन ने दोनों के बीच मे समझौता करा दिया था। उसी रंजिश को मानकर शिवकुमार ने इस घटना को अंजाम दिया है। थानाध्यक्ष नीरज मिश्रा ने बताया कि दोनों में पुरानी रंजिश थी उसी बात को लेकर शिवकुमार ने अपने साथियों के साथ विकास के ऊपर फायर किया था। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

ये भी पढ़ें - एटा में 30 मिनट के अंदर लूट की तीन वारदातें: एमआर, शिक्षिका और एक दंपती को बनाया निशाना; हाथ मलती रह गई पुलिस

ठेका बंद कर भागा संचालक

देशी ठेका शराब के समीप मारपीट और गोली चलने से ठेके पर खड़े लोगो मे हडकंप मच गया। लोग गोली चलने के बाद इधर-उधर भागने लगे। ठेका संचालक भी ठेका बंद कर भाग गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed