{"_id":"63cf9dada07763034951230e","slug":"student-texted-his-father-i-love-you-papa-then-committed-suicide-by-jumping-off-building-in-agra-2023-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिल्डिंग से कूदकर छात्र ने की आत्महत्याः पिता को किया मैसेज,'आई लव यू पापा', फिर लगा दी छलांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिल्डिंग से कूदकर छात्र ने की आत्महत्याः पिता को किया मैसेज,'आई लव यू पापा', फिर लगा दी छलांग
Tue, 24 Jan 2023 02:28 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 24 Jan 2023 02:28 PM IST
सार
आगरा में बीती रात एक छात्र ने पिता को 'आई लव यू पापा' मैसेज करके बिल्डिंग से कूदकर आत्महत्या कर ली। परिजनों को जानकारी हुई तो घर में कोहराम मच गया। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। लोग परेशान परिजनों को ढांढस बंधाते रहे।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में घर से कोचिंग के लिए निकले बारहवीं के छात्र का शव मिला। उसके हाथ-पैर में फ्रैक्चर था। इससे परिवार में कोहराम मच गया। घटना सिकंदरा थाना क्षेत्र के शास्त्रीपुरम हाइट्स की है। यहां दहतोरा में विशाल अपने परिवार के साथ रहते हैं। वह एक फैक्टरी में कर्मचारी हैं। उनका बेटा तेजस (18) बारहवीं का छात्र था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि सोमवार की शाम छह बजे तेजस घर से कोचिंग जाने की बात कहकर निकला था। देर रात तक घर नहीं लौटा। रात नौ बजे पिता के मोबाइल पर एक मैसेज आया। उसमें लिखा था 'पापा आई लव यू'। बेटे द्वारा इस तरह का मैसेज भेजे जाने पर उन्हें चिंता होने लगी।
उन लोगों के पास जाकर देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। उसके हाथ-पैर की हड्डियों में फ्रैक्चर था। शव देख परिवार में कोहराम मच गया। इसके बाद वहां भीड़ जमा हो गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
शास्त्रीपुरम हाइट्स की चहारदीवारी के बाहर खड़ी मिली साइकिल
इसके बाद उन्होंने तत्काल तेजस को फोन किया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। इसके बाद घर वाले उसकी तलाश में जुट गए। रात करीब साढ़े दस बजे शास्त्रीपुरम हाइट्स की चहारदीवारी के बाहर बेटे की साइकिल खड़ी मिली। साइकिल देख परिजन अंदर पहुंचे। यहां परिसर में वह बेसुध पड़ा था।
विज्ञापन
उन लोगों के पास जाकर देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। उसके हाथ-पैर की हड्डियों में फ्रैक्चर था। शव देख परिवार में कोहराम मच गया। इसके बाद वहां भीड़ जमा हो गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई।
विज्ञापन