{"_id":"69bf8dbdf7ec9ab1db0390bc","slug":"student-murdered-and-body-thrown-into-well-in-agra-2026-03-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: खेत में लोअर-चप्पल और कुएं में मिली लाश, जिस तरह की 11वीं के छात्र की हत्या; कांप गए घरवाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: खेत में लोअर-चप्पल और कुएं में मिली लाश, जिस तरह की 11वीं के छात्र की हत्या; कांप गए घरवाले
Sun, 22 Mar 2026 12:05 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Sun, 22 Mar 2026 12:05 PM IST
सार
यूपी के आगरा जिले में 11वीं के छात्र की हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। छह आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
छात्र का फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के थाना किरावली क्षेत्र के गांव सलेमाबाद में शनिवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब लापता चल रहे कक्षा 11 के छात्र चंद्रवीर उर्फ मोनू का शव खेत के एक कुएं में मिला। मृतक के पिता ने गांव के ही परिचित छह युवकों पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने 5 नामजद समेत 6 लोगों के खिलाफ हत्या का प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मृतक के पिता देवेंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब 6:30 बजे मोनू कुछ परिचितों के साथ घर से निकला था। देर रात तक जब वह वापस नहीं लौटा, तो चिंता बढ़ गई। खोजबीन के दौरान ग्रामीणों ने बताया कि मोनू को कुछ युवकों के साथ खेतों की ओर जाते देखा था। परिजन जब वहां पहुंचे, तो उन्हें खेत में मोनू का लोअर और चप्पलें पड़ी मिलीं।

पास ही स्थित कुएं में झांक कर देखा तो मोनू का शव पानी में उतरा रहा था। मृतक मोनू के बड़े भाई सोनवीर सिंह कोलकाता में एयरफोर्स में तैनात हैं। भाई की मौत की खबर सुनते ही वह टूट गए और आनन-फानन में कोलकाता से हवाई जहाज के जरिए दिल्ली और फिर अपने पैतृक गांव पहुंचे। पिता देवेंद्र सिंह खेती-किसानी कर अपने दोनों बेटों को पढ़ा-लिखा रहे थे, लेकिन इस हादसे ने छोटे बेटे को उनसे हमेशा के लिए छीन लिया।
मां की चीत्कारों से दहला गांव
बेटे के शव को देख मां आशा देवी बदहवास हो गईं। उनका रो-रोकर बुरा हाल है, जिन्हें गांव की महिलाएं ढांढस बंधाने में जुटी हैं। पूरे गांव में इस घटना को लेकर गहरा आक्रोश और शोक है।
दो हत्यारोपी हिरासत में, पुलिस कर रही पूछताछ
थाना प्रभारी किरावली ने बताया कि मृतक के पिता देवेंद्र सिंह की तहरीर पर गांव के ही अभिषेक, उमेश, रामू, राजकुमार, विजय सिंह और एक अन्य के विरुद्ध बीएनएन की धारा 103(1) और 61(2) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी।
ये भी पढ़ें-UP: नगर निगम में नाै करोड़ का घपला, CM तक पहुंची शिकायत; नगरायुक्त ने मेयर के आरोपों को बताया झूठ का पुलिंदा