फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mayor Hemlata Diwakar Kushwah complaint with CM against Agra Municipal Corporation Commissioner

UP: नगर निगम में नाै करोड़ का घपला, CM तक पहुंची शिकायत; नगरायुक्त ने मेयर के आरोपों को बताया झूठ का पुलिंदा

Sun, 22 Mar 2026 09:37 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sun, 22 Mar 2026 09:37 AM IST
सार

आगरा नगर निगम में मेयर और नगरायुक्त के बीच की रार लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दरबार में पहुंच गई है। मेयर हेमलता दिवाकर कुशवाह ने सीएम से नगरायुक्त की शिकायत की है। वित्तीय हानि पहुंचाने का आरोप लगाया है।  

विज्ञापन
Mayor Hemlata Diwakar Kushwah complaint with CM against Agra Municipal Corporation Commissioner
महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाहा और नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल - फोटो : संवाद

विस्तार

आगरा में महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाह और नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल के बीच चल रहा विवाद शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दरबार तक पहुंच गया। महापौर ने लखनऊ में सीएम को पत्र सौंपकर नगर आयुक्त पर ई-टेंडरिंग को दरकिनार कर ऑफलाइन टेंडर के जरिये चहेतों को ठेके बांटने और निगम को करोड़ों की वित्तीय हानि पहुंचाने का गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने पूरे प्रकरण की थर्ड पार्टी जांच की मांग की है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री से शनिवार को महापौर ने मुलाकात की। उन्हें सौंपे शिकायती पत्र में महापौर ने आरोप लगाया कि नगर आयुक्त ने नगर निगम अधिनियम 1959 की धारा 117 (6)बी का दुरुपयोग किया है। यह धारा केवल आपातकालीन स्थितियों के लिए है, लेकिन इसे सामान्य प्रक्रिया बनाकर 40 से 50 करोड़ रुपये के कार्य ई-टेंडरिंग के बजाय ऑफलाइन बॉक्स प्रणाली से आवंटित कर दिए गए।
विज्ञापन


दावा किया कि ऑफलाइन प्रक्रिया के कारण केवल 5 प्रतिशत तक की निम्न दरें मिलीं, जबकि ई-टेंडरिंग में प्रतिस्पर्धा होने पर निगम का काफी पैसा बचता। इस सुनियोजित प्रक्रिया से निगम को करीब 9 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। रोस्टर प्रणाली को ताक पर रखकर एक-एक ठेकेदार को 10-10 फाइलें आवंटित करने का भी आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वार-पलटवार: किसने-क्या कहा
नगर आयुक्त लगातार निगम को वित्तीय हानि पहुंचा रहे हैं। मुख्य सचिव से शिकायत के बाद भी सुधार नहीं हुआ, इसलिए अब मुख्यमंत्री से शासन स्तर की किसी तीसरी एजेंसी से जांच की मांग की है। - हेमलता दिवाकर कुशवाह, महापौर


महापौर के आरोप झूठ का पुलिंदा हैं। सभी कार्य कार्यकारिणी से पास प्रस्तावों के आधार पर हुए हैं, जिसकी अध्यक्षता स्वयं महापौर ने की थी। जांच से सब स्पष्ट हो जाएगा। - अंकित खंडेलवाल, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed