फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Student Food Poisoning of Basti School in Vrindavan Agra News

वृंदावन दर्शन को आए बस्ती के स्कूली बच्चों की तबियत बिगड़ी, पेट दर्द-उल्टी की शिकायत पर कराए भर्ती

Mon, 11 Nov 2019 12:14 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 11 Nov 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
Student Food Poisoning of Basti School in Vrindavan Agra News
फूड प्वाइजनिंग से बीमार छात्राएं एसएन में इलाज के दौरान बाहर जाती हुईं - फोटो : अमर उजाला
बस्ती से वृंदावन दर्शन को आए छात्र-छात्राओं की लौटते वक्त अचानक तबियत खराब हो गई। महुअन टोल के निकट पहुंची स्कूल प्रधानाचार्य ने सूचना डायल 100 को दी।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने बीमार छात्र-छात्राओं को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरह में भर्ती कराया। जहां से शनिवार रात को 12 छात्र-छात्राओं का आगरा एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। अन्य का इलाज फरह में किया गया।
विज्ञापन


शनिवार को प्रात:काल उर्मिला शिक्षा शांति निकेतन इंटर कॉलेज बस्ती के छात्र-छात्राएं बस में सवार होकर वृंदावन पहुंचे। यहां उन्होंने ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर, प्रेम मंदिर, रंगजी मंदिर आदि के दर्शन किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

देर शाम को वृंदावन में सौ सैय्या के निकट ढाबे पर खाना खाने के बाद स्कूल बस बस्ती के लिए रवाना हो गई। आगरा की आते वक्त दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे पर महुअन टोल के निकट करीब 10:30 बजे बस में सवार बच्चों की तबियत खराब होने लगी। पेट में दर्द और उल्टी होने लगे।

एक के बाद एक छात्र की इस तरह तबियत बिगड़ते देख स्कूली बच्चों के साथ प्रधानाचार्य संजय सिंह ने तत्काल डायल 100 का सहारा लिया। बस में 42 छात्र-छात्राएं सवार थे। कुछ ही देर में पहुंची पुलिस ने बस को पंडित दीनदयाल उपाध्याय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरह तक पहुंचाते हुए भर्ती कराया।

रात के 12 बजे के करीब इसमें से 12 की तबियत ज्यादा खराब होने पर तत्काल एंबुलेंस से आगरा एसएन मेडिकल भेज दिया गया, जबकि 30 का उपचार फरह केंद्र पर ही किया गया। 
 

इन्हें भेजा गया आगरा
शिखा (14), सोनम (12), निखिल (10), हेमलता यादव (16), अंकित चौधरी (13), एकता सिंह (13), नितिन (15), सुमन यादव (10), कौशलेंद्र यादव (12), सोनी तिवारी (10), रीया यादव (16)।

फूड प्वाइजनिंग के कारण बच्चों की तबियत बिगड़ी थी। इनके पेट में दर्द और उल्टी हो रही थी। 12 बच्चों की तबियत ज्यादा खराब होने पर उन्हें एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा भेज दिया गया। - डॉ. रामवीर अधीक्षक, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरह, मथुरा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed