{"_id":"6341bcca9357ac5e503210c1","slug":"student-commits-suicide-by-hanging-in-etah","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah: छात्र ने फंदे से लटक कर दी जान, पिता ने पुलिस पर लगाया प्रताड़ना का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah: छात्र ने फंदे से लटक कर दी जान, पिता ने पुलिस पर लगाया प्रताड़ना का आरोप
Sat, 08 Oct 2022 11:39 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 08 Oct 2022 11:39 PM IST
सार
छात्रा की मदद करने पर छात्र को कुछ युवकों ने पीटा था। आरोप है कि पुलिस ने भी आरोपियों की सांठगांठ से छात्र को परेशान किया। जिसके चलते उसने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
मृतक छात्र के पिता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एटा के सकरौली थाना क्षेत्र में छात्र ने शुक्रवार को फंदे से लटक कर जान दे दी। मृतक के पिता ने पुलिस पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पिता का कहना है छात्रा की मदद करने के बाद आरोपियों ने पुलिस से मिलकर उसे परेशान कराया, जिससे आजिज आकर उसने जान दे दी।
विज्ञापन
मृतक छात्र हरिओम के पिता ने बताया कि शुक्रवार को स्कूल से लौटते समय गांव बालगड़ी के पास कुछ युवक एक छात्रा को परेशान कर रहे थे। वहां से गुजरने के दौरान छात्रा ने हरिओम को मदद के लिए बुलाया। मदद के लिए पहुंचे छात्र और छात्रा की आरोपी युवकों ने पिटाई कर दी।
विज्ञापन
पीड़ित पिता ने आरोप लगाया कि आरोपियों की सांठगांठ से एक दरोगा और कुछ सिपाही पूछताछ के नाम पर घर पहुंचे और हरिओम को परेशान करने लगे। इस बात से आजिज आकर छात्र ने फंदे से लटक कर जान दे दी।
विज्ञापन
इस संबंध में एसएसपी उदय शंकर सिंह ने बताया कि शुक्रवार को किशोर के आत्महत्या का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। परिवार की शिकायत पर पुलिस जांच कर रही है।