फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   student asked for 350 crore extortion money from Saraf in agra

दोस्त के फोन से सिम चोरी कर छात्र ने सराफ से मांगी 350 करोड़ की रंगदारी, बोला- अरबपति बनना था

Fri, 31 Jul 2020 12:06 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 31 Jul 2020 12:06 PM IST
सार

  • आगरा में एक छात्र ने अपने दोस्त के मोबाइल से सिम चोरी कर फिल्मी स्टाइल में सराफा कारोबारी से 350 करोड़ की रंगदारी मांगी। ऐसा न करने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी।

विज्ञापन
student asked for 350 crore extortion money from Saraf in agra
रंगदारी मांगने वाला छात्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा की नमक की मंडी स्थित फर्म पीसी चेन्स के मालिक मनोज गुप्ता से उनकी ही फर्म के कर्मचारी नरोत्तम चौधरी के बेटे भरत चौधरी (18) ने फोन पर धमकी देकर 350 करोड़ की रंगदारी मांग ली। वो सर्विलांस की मदद से गुरुवार को पकड़ में आया तो इसका खुलासा हुआ। 

विज्ञापन


आरोपी छात्र ने दोस्त के डबल सिम वाले मोबाइल से एक सिम चोरी कर सराफ को धमकी देकर रंगदारी मांगी थी ताकि पुलिस उस तक न पहुंच सके। वो रातोंरात अरबपति बनने के सपने देखता था। इसे पूरा करने के लिए यह अपराध किया। उसने सोचा था कि 350 करोड़ मांगूगा तो 100 करोड़ तो मिल ही जाएंगे।
विज्ञापन


 
कमला नगर निवासी पीसी चेन्स के मालिक मनोज गुप्ता को मंगलवार शाम करीब साढ़े सात बजे धमकी भरा फोन कॉल आया। फोन करने वाले ने 350 करोड़ रंगदारी मांगी। इससे वो दहशत में आ गए। धमकी देने वाले ने खुद को बड़ा बदमाश बताया था, उसका अंदाज भी डरावना था। उन्होंने कोतवाली पुलिस को बताया। रकम सुनकर पुलिस भी चौंक गई। पुलिस को शक हुआ कि यह काम किसी पेशेवर बदमाश का नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

साजिश : धमकी के लिए रिचार्ज कराया सिम

सीओ कोतवाली चमन सिंह चावड़ा ने बताया कि पुलिस ने सर्विलांस टीम को लगाया। जिस सिम से कॉल की गई, वो नगला देवजीत निवासी राहुल के नाम पर रजिस्टर्ड था। पुलिस राहुल तक पहुंच गई। 

उसने इस तरह का कोई कॉल करने से इनकार कर दिया। सर्विलांस की मदद से पता चला कि सिम काफी दिन से बंद भी था। सर्विलांस टीम ने बताया कि  सिम भरत के मोबाइल में इस्तेमाल किया गया है। इसे धमकी दिए जाने से पहले रिचार्ज कराया गया।

चाल : 15 लाख तो मैं शूटरों को दे देता हूं

सीओ चमन सिंह चावड़ा ने बताया कि आरोपी नगला देवजीत निवासी भरत चौधरी उर्फ प्रियांशु इंटरमीडिएट की परीक्षा पास कर चुका है। उसके पिता नरोत्तम कारोबारी की फर्म में काम करते हैं। काफी बुजुर्ग हैं। उसने पिता से सुना था कि मनोज गुप्ता के पास काफी पैसा है। 
 

नगला देवजीत निवासी दीपक भी उनकी फर्म में काम करता है। उसे लगा कि एक फोन करके रुपये मिल जाएंगे। वो ज्यादा रकम मांगना चाहता था। भरत ने बताया कि वो कारोबारी से ज्यादा रकम लेना चाहता था। इसलिए कहा था कि 10-15 लाख तो शूटरों को देता हूं। इससे कारोबारी डर गए थे।

धमकी : जान प्यारी है तो 350 करोड़ का इंतजाम कर लो

भरत ने बदमाशों के अंदाज में धमकी दी। कारोबारी से कहा कि जान प्यारी है तो 350 करोड़ का इंतजाम कर लो, किसी तरह की चालाकी नहीं करना। पुलिस को बताया तो ठीक नहीं होगा। जान से हाथ धोना पड़ सकता है। रकम कहां और कब देनी है यह बाद में बताया जाएगा। इसके बाद फोन काट दिया गया।

खुलासा : राहुल ने बताया, भरत ने मोबाइल लिया था

पुलिस ने राहुल से भरत चौधरी के बारे में जानकारी ली। उसने बताया कि भरत ने उसका मोबाइल लिया था। वो इसे खोलकर देख रहा था। इसी दौरान चोरी से सिम निकालकर ले गया। वो सिम काफी समय से बंद था। पुलिस ने भरत को पकड़ लिया। उसने कॉल करने की बात कबूल कर ली। उसे शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed