{"_id":"5b59d7ac4f1c1bb15c8b496d","slug":"student-arrested-for-offensive-facebook-posts-on-yogi-adityanath","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री योगी के खिलाफ फेसबुक पर पोस्ट करने वाला छात्र गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री योगी के खिलाफ फेसबुक पर पोस्ट करने वाला छात्र गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Thu, 26 Jul 2018 07:46 PM IST
विज्ञापन
आरोपी युवक
- फोटो : अमर उजाला
फेसबुक पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बारे में अभद्र टिप्पणी करने के मामले में आगरा पुलिस ने गुरुवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वो मास कम्यूनिकेशन का छात्र है। इस मामले में पिछले दिनों थाना रकाबगंज में मुकदमा दर्ज हुआ था।
पुलिस के मुताबिक, लखनऊ के असद सिद्दीकी ने फेसबुक पर समाजवादी पार्टी ऑनलाइन सेना के नाम से एक ग्रुप बनाया था। 11 जुलाई को ग्रुप में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का चित्र लगाकर उनके बारे में फर्जी पोस्ट बनाकर पोस्ट किया गया था।
इस पर आगरा, लखनऊ, दिल्ली, कानपुर, इटावा के छह लोगों ने अभद्र और अशोभनीय टिप्पणी की थी। मामला पुलिस अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद थाना रकाबगंज में मुकदमा दर्ज किया गया। इसमें धारा 153 ए, 505 और 67 आईटी एक्ट लगाया गया।

Trending Videos
आरोपी का नाम विनीत प्रताप सिंह
रकाबगंज पुलिस और साइबर क्राइम सेल आरोपियों के बारे में जानकारी जुटा रही थी। फेसबुक की एक आईडी उर्दू भाषा में बनाई गई थी। इसमें एक फोटो भी लगा हुआ था। उसके बारे में जानकारी जुटाई गई। वो किसी वीपी सिंह की आईडी निकली।
बाद में पता चला कि वो आगरा के सदर क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस ने गुरुवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी विनीत प्रताप सिंह पुत्र राजवीर सिंह निवासी बिहारी कुंज, देवरी रोड, सदर है।
वो मास कम्यूनिकेशन कर रहा है। उसके पास से एक मोबाइल मिला, जिससे उसने अपनी फेसबुक प्रोफाइल संचालित कर रखी है। उसने कमेंट के कुछ देर बाद उसे हटा भी दिया था। उसके पिता रिटायर्ड फौजी हैं। उससे पूछताछ की जा रही है।