फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   stray animals and govansh locked in government schools by farmers in mathura

किसानों ने अस्पताल और स्कूलों में बांधे आवारा गोवंश, अफसरों से नोकझोंक, हंगामा

Fri, 28 Dec 2018 07:15 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 28 Dec 2018 07:15 PM IST
विज्ञापन
stray animals and govansh locked in government schools by farmers in mathura
स्कूल में बंद आवारा पशु - फोटो : अमर उजाला
मथुरा में फसलों को चौपट कर रहे आवारा पशुओं को किसानों ने दूसरे दिन भी पकड़कर स्कूल और अस्पतालों में बांध दिया। मांट, नौहझील, राया और बलदेव विकास खंड के गांवों में खूब हंगामा हुआ। 
विज्ञापन


स्कूलों में आवारा पशुओं के बंधे होने के कारण छुट्टी कर दी गई। सूचना पर पहुंचे अधिकारियों के साथ किसानों की नोकझोंक भी हुई। इधर, प्रशासन ने आवारा पशुओं को गोशालाओं में पहुंचाने की कवायद शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


जिले में इस समय आवारा पशुओं का मुद्दा छाया हुआ है। पशुओं से फसलों को बचाने के लिए किसान पहरेदारी कर रहे हैं। किसान खेतों पर रात भर जाग रहे हैं। गुरुवार को किसानों ने कलक्ट्रेट का घेराव किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अफसरों से हुई नोकझोंक

डीएम के आश्वासन पर ही वह शांत हुए थे। शुक्रवार को फिर किसानों ने जंगलों में घूम रहे आवारा पशुओं को पकड़कर स्कूलों में बंद कर दिया। किसी स्कूल में बीस पशु भर दिए गए तो कहीं तीस तक। जब स्कूल के शिक्षकों ने विरोध किया तो किसान उनसे भिड़ गए। काफी हंगामा हुआ। एसडीएम और तहसीलदार भी मौके पर पहुंच गए। 

किसानों ने अफसरों का घेराव कर लिया। किसानों ने कहा कि जब तक आवारा पशु फसलों को नुकसान पहुंचाते रहेंगे, वे इसी तरह इन्हें पकड़कर स्कूलों में बंद करते रहेंगे। बलदेव के एक आयुर्वेदिक अस्पताल में भी आवारा पशु बांध दिए गए। जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने बताया कि आवारा पशुओं को गोशाला में भेजा जा रहा है। गोशाला संचालकों से इस संबंध में बात हो गई है। 
  
इन स्कूलों में बांधे गए आवारा पशु


मांट ब्लाक के भदनवारा, नयाबांस, कराहरी, मुड़लिया, अकबरपुर, शेरनी, अरूआ बांगर, छाहरी के स्कूलों में आवारा पशु बांधे गए। वहीं राया ब्लाक के खिराहरी, सियरा, कूम्हा, आयराखेड़ा, अर्रुआ और बलदेव ब्लाक अवेरनी, गोंठा, पटलौनी के स्कलों में आवारा पशु बंद कर दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed