फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   storm and rain, linter collapse, girl injured

आंधी के साथ आई बारिश, लिंटर गिरने से बालिका जख्मी

Fri, 06 May 2022 11:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
storm and rain, linter collapse, girl injured
कासगंज में आंधी बारिश से बचाव को त्रिपाल डालते दुकानदार। - फोटो : KASGANJ
कासगंज। शुक्रवार की शाम पांच बजे के बाद फिर से अचानक मौसम बदल गया। पहले तेज आंधी आई और इसी के साथ बारिश हुई। आंधी से जहां आम की बागवानी को नुकसान हुआ हैं। वहीं ढोलना क्षेत्र के ग्राम इटौआ में एक कच्चा मकान गिर गया, जिसमें मलबे की चपेट में आकर बालक घायल हो गया। आंधी और बारिश से भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली है।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम अचानक मौसम बदला और आंधी से पहले वातावरण में धूल छाने लगी। इसके बाद बादल घिरे और थोड़ी देर में आंधी आई गई। लगभग 20 मिनट तक आंधी का प्रकोप रहा और इसी के साथ बारिश शुरु हो गई। 15 मिनट तक बारिश हुई। बाजारों में पटरी दुकानदारों को दुकान का सामान लेकर भागना पड़ा। कुछ दुकानदार त्रिपाल से अपने सामान को बारिश से सुरक्षित कर रहे थे। इटौआ के चंदन नगर गांव में आंधी बारिश के दौरान एक मकान का लिंटर गिया गया। वहीं मलबे में दबकर पांच वर्षीय बालिका पूनम पुत्री पप्पू घायल हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे डॉक्टर ने अलीगढ़ रेफर कर दिया। बालिका की स्थिति चिंताजनक बताई गई है। वही आम के बागों में आम की कच्ची फसल काफी मात्रा में गिर गई। जिससे बागवानों को क्षति का सामना करना पड़ा। बागवान फौजी ने बताया कि दो दिन पहले भी तेज आंधी से काफी नुकसान हुआ था। शुक्रवार की आंधी में बागों में काफी आम का कच्चा फल गिरा है। हांलाकि आंधी बारिश के चलते लोगों को गर्मी से राहत मिल गई।
विज्ञापन

तहसीलदार अजय कुमार ने बताया कि कोई बड़ी क्षति की सूचना नहीं है। एक बच्चा घायल होने की जानकारी है जिसे मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed