फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   stopped for checking tractor ran over home guard died

आगराः चेकिंग के लिए रोका तो होमगार्ड पर चढ़ाया ट्रैक्टर, कल्टीवेटर में फंसा...काफी दूर घसीटता गया, मौत

Sun, 05 May 2024 06:55 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 05 May 2024 06:55 AM IST
सार

लोकसभा चुनाव को लेकर वाहनों की चेकिंग के लिए रोकने पर एक होमगार्ड ट्रैक्टर चढ़ा दिया गय। हादसे में होमगार्ड की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हैं।  
 

विज्ञापन
stopped for checking tractor ran over home guard died
हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के इरादत नगर में लुहेटा रोड पर वाहनों को चेकिंग के लिए रोकने पर चालक ने ट्रैक्टर होमगार्डों पर चढ़ा दिया। चार होमगार्ड चपेट में आ गए। होमगार्ड उमेश मिश्रा ट्रैक्टर में फंस गए, चालक उन्हें काफी दूर तक घसीटता ले गया। कुछ देर बाद उमेश की मौत हो गई। हादसे में तीन होमगार्ड घायल हैं।
विज्ञापन


अस्पताल में एक की हालत गंभीर बनी है। हादसे के बाद गुस्साए होमगार्डों ने जाम भी लगाया। उनका आरोप है कि वे श्रावस्ती से चुनाव ड्यूटी में आए थे लेकिन उनसे वाहन चेकिंग कराया जा रहा था।हादसा इरादत नगर में लुहेटा रोड पर शनिवार देर रात हुआ। पुलिस यहां चुनाव ड्यूटी में श्रावस्ती से आए 10 होमगार्डों के साथ वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान तेज गति से आते ट्रैक्टर चालक ने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की।
विज्ञापन


इससे बोलेरो की चेकिंग कर रहे होमगार्ड ट्रैक्टर की चपेट में आ गए। एक होमगार्ड ट्रैक्टर के कल्टीवेटर में फंस गया। वह काफी दूर तक घसीटता चला गया। होमगार्ड लक्षाराम वर्मा, उमेश मिश्रा और कौशल कुमार घायल हो गए। कुछ ही देर में उमेश मिश्रा ने दम तोड़ दिया। उमेश श्रावस्ती जिले के गांव लालपुर थाना जावाली निवासी थे। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। गंभीर रूप से घायल होमागार्डों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed