फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   stone pelting,village bhpalgadhi,village bhpalgarhi,village bhpalgarhi etah,village bhpalgarhi kasganj,village bhpalgarhi fir

चुनावी रंजिश के चलते दो पक्षों में फायरिंग और संघर्ष के मामले में मुकदमा दर्ज

Sat, 29 May 2021 11:25 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 29 May 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
stone pelting,village bhpalgadhi,village bhpalgarhi,village bhpalgarhi etah,village bhpalgarhi kasganj,village bhpalgarhi fir
कासगंज। ढोलना थाना क्षेत्र के गांव भूपालगढ़ी में तीन दिन पहले चुनावी रंजिश के चलते हुए पथराव और फायरिंग की वारदात के मामले में दोनों पक्षों के कुल 15 लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। घटना में घायल हुए दो लोगों का उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है।
विज्ञापन

घटना बृहस्पतिवार की रात लगभग 8 बजे की है। गांव भूपालगढ़ी में बांके पुत्र मिश्रीलाल एवं अनिल पुत्र जान सिंह के बीच प्रधानी के चुनाव को लेकर विवाद चल रहा था। दोनों ही पक्षों में कहासुनी के बाद समर्थक आमने-सामने आ गए। जमकर पथराव और फायरिंग हुई। दोनों ओर से की गई फायरिंग में दो लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन

अनिल के पक्ष से अखिलेश के सीने में जबकि बांके के पक्ष से भगवान सिंह के पैर में गोली लगी है। अनिल की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने दूसरे पक्ष के राकेश, बांके, अतवीर, भगवान सिंह, नेम सिंह और बंटू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जबकि बांके की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने दूसरे पक्ष के अनिल, विजेंद्र, अत्येंद्र, रामेश्वर, निशांत सिंह, लायक सिंह, अवधेश, वीरेश और 4 अन्य के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ढोलना थाना प्रभारी वीरेंद्र इंदौलिया ने बताया कि मामला दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी गई है। अभी तक मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। दोनों पक्षों के घायलों का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed