फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   statue of martyr police officers could not be installed in Jawahar Bagh after six years in mathura

Mathura: छह साल बाद भी जवाहर बाग में नहीं लग सकीं शहीद पुलिस अफसरों की प्रतिमाएं, 2 जून 2016 को हिंसा में गई थी जान

Thu, 02 Jun 2022 12:50 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 02 Jun 2022 12:50 AM IST
सार

छह साल पहले मथुरा के जवाहर बाग में हुई हिंसा में एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी और एसओ संतोष यादव शहीद हो गए थे। इस हिंसा में 27 लोगों की जानें भी गई थीं।

विज्ञापन
statue of martyr police officers could not be installed in Jawahar Bagh after six years in mathura
एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी और एसओ संतोष यादव की फाइल फोटो - फोटो : social media

विस्तार

मथुरा के जवाहर बाग हिंसा के दो जून को छह साल हो जाएंगे। हिंसा की आग में जले जवाहर बाग की सूरत और सीरत तो सरकार ने बदल दी, लेकिन अभी तक शहीद तत्कालीन एसपी सिटी और एसओ की प्रतिमाएं जवाहर बाग में नहीं लग सकीं। जबकि 25 जून 2021 को नगर निगम की कैबिनेट में शहीदों की प्रतिमाएं लगाने के प्रस्ताव पर मुहर तक लग चुकी है।

विज्ञापन

 
2 जून 2016 को जवाहर बाग को रामवृक्ष यादव के कब्जे से मुक्त कराते हुए तत्कालीन एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी और एसओ संतोष यादव शहीद हो गए थे। इस हिंसा में 27 लोगों की जानें भी गई थीं। भाजपा ने तत्कालीन सपा की सरकार को जमकर घेरा था। भाजपा की सरकार बनने के बाद नेताओं ने प्रतिमाएं लगाने का एलान किया था। जवाहर बाग को विकसित करने के लिए 14 करोड़ रुपये भी खर्च किए हैं। लेकिन अभी तक प्रतिमाएं नहीं लगीं हैं। 

विज्ञापन

शहीद एसपी सिटी की पत्नी हर वर्ष आती हैं समाधि स्थल 

हिंसा में शहीद हुए तत्कालीन एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी की पत्नी अर्चना द्विवेदी पिछले पांच साल से अपने पति की पुण्यतिथि पर उनकी समाधि स्थल पुष्प अर्पित करती हैं। दो जून को वह मथुरा आएंगी। अर्चना ने बताया कि छह साल गुजरने के बाद भी आजतक शहीदों की प्रतिमाएं नहीं लगाईं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शासन की अनुमति का इंतजार

नगर आयुक्त अनुनय झा ने बताया कि नगर निगम की कैबिनेट में शहीद मुकुल द्विवेदी और संतोष यादव की प्रतिमाएं लगाने के प्रस्ताव पर मुहर लग चुकी है। अब शासन से अनुमति मिलने के बाद ही नगर निगम अपने खर्चे पर दोनों शहीदों की प्रतिमाएं लगाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed