फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Statue of Maharana Sanga Proposed in Fatehpur Sikri MP Writes to CM Yogi

UP: फतेहपुर सीकरी में लगेगी महाराणा सांगा की मूर्ति, सांसद चाहर ने सीएम योगी को लिखा पत्र

Sat, 31 Jan 2026 10:16 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 31 Jan 2026 10:16 AM IST
सार

आगरा के फतेहपुर सीकरी में  महाराणा सांगा की मूर्ति  लगाई जाएगी। सीकरी के सांसद राजकुमार चाहर ने इसके लिए सीएम योगी को पत्र लिखा है। 
 

विज्ञापन
Statue of Maharana Sanga Proposed in Fatehpur Sikri MP Writes to CM Yogi
सांसद राजकुमार चाहर - फोटो : संवाद

विस्तार

मेवाड़ के प्रतापी शासक महाराणा सांगा (राणा संग्राम सिंह) की पुण्यतिथि पर फतेहपुर सीकरी में उनकी मूर्ति और स्मारक स्थापना की मांग एक बार फिर तेज हो गई है। फतेहपुर सीकरी सांसद एवं भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर फतेहपुर सीकरी बाईपास मार्ग पर महाराणा सांगा की भव्य मूर्ति स्थापित करने की मांग की है।
विज्ञापन


सांसद चाहर ने इस स्थल को प्रेरणा केंद्र के रूप में विकसित करने का सुझाव देते हुए कहा है कि यह स्थान राष्ट्रभक्ति, शौर्य और बलिदान का प्रतीक बनेगा। पत्र में उन्होंने उल्लेख किया है कि फतेहपुर सीकरी के समीप स्थित खानवा का मैदान भारतीय इतिहास का एक अत्यंत महत्वपूर्ण और गौरवशाली स्थल है, जहां वर्ष 1527 में महाराणा सांगा और बाबर के बीच ऐतिहासिक युद्ध हुआ था।
विज्ञापन


इस ऐतिहासिक पृष्ठभूमि को देखते हुए फतेहपुर सीकरी क्षेत्र में महाराणा सांगा का स्मारक स्थापित किया जाना अत्यंत आवश्यक है। सांसद चाहर ने मुख्यमंत्री कार्यालय के अपर मुख्य सचिव संजय प्रसाद से भी फतेहपुर सीकरी में महाराणा सांगा का मूर्ति स्मारक बनाए जाने की मांग की है। सांसद राजकुमार चाहर का कहना है कि इस संबंध में प्रदेश सरकार का रुख सकारात्मक है। शीघ्र ही इस दिशा में निर्णय लिए जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed