{"_id":"6a2b2503f00579fcec07abb7","slug":"starting-today-the-municipal-corporation-will-reach-your-doorstep-in-eight-wards-every-friday-agra-news-c-25-1-agr1070-1082180-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: आज से हर शुक्रवार को आठ वार्डों में निगम पहुंचेगा आपके द्वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: आज से हर शुक्रवार को आठ वार्डों में निगम पहुंचेगा आपके द्वार
विज्ञापन
नगर निगम
आगरा। सड़क, नाली, सफाई, गृहकर आदि समस्याओं के लिए नगर निगम में चक्कर काटकर परेशान लोगों के लिए राहत की खबर है। नगर निगम के अधिकारी हर शुक्रवार शहर के आठ वार्डों में मोहल्ला समाधान दिवस-नगर निगम आपके द्वार कार्यक्रम में पहुंचेंगे। क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को मौके पर ही दूर कराया जाएगा।
नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने बताया कि सफाई, पानी, स्ट्रीट लाइट, सड़क, नाली, सीवर, निर्माण, जलकल, कर निर्धारण, उद्यानों के रखरखाव, संपत्ति तथा अतिक्रमण आदि समस्याओं के लिए लोगों को नगर निगम के जोनल कार्यालयों और मुख्य ऑफिस में चक्कर काटने पड़ रहे थे। अब तय किया गया है कि अधिकारी खुद लोगों के पास जाएंगे और समस्याएं दूर कराएंगे।
शहर में निगम के चार जोनों में प्रत्येक शुक्रवार को शिविर लगेंगे। हर जोन में दो-दो वार्डों का चयन किया जाएगा। सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक यह शिविर लगेगा। इसमें निर्माण, स्वास्थ्य, कर, उद्यान, प्रकाश, जलकल तथा अतिक्रमण विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहेंगे। शुक्रवार को वार्ड 91 बल्केश्वर, 34-लॉयर्स कॉलोनी, 45-कटरा फुलेल, 39- नामनेर, 83-राजामंडी, 54-जयपुर हाउस, 65-बेलनगंज और 16-रतनपुरा में नगर निगम के अधिकारी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
शिकायतों का होगा पंजीकरण
हर शिविर की रिपोर्ट, शिकायतें और समाधान का ब्योरा शाम 5 बजे तक नगर आयुक्त को उपलब्ध कराना होगा। बिना अनुमति अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। नगर आयुक्त ने बताया कि हर शिकायत का पंजीकरण कराया जाएगा और उसका क्रमांक होगा। मौके पर ही ज्यादातर शिकायतों को दूर कराया जाएगा। जो शिकायतें रह जाएंगी, उन्हें समय सीमा के अंदर निपटाया जाएगा।