फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   SSP Abhishek Yadav inspected the security arrangements of Dwarkadhish temple Mathura

Mathura: द्वारिकाधीश मंदिर का सुरक्षा घेरा होगा कड़ा, 24 घंटे पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात

Mon, 29 Aug 2022 07:52 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 29 Aug 2022 07:52 PM IST
सार

वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर में हुए हादसे के बाद ब्रज के प्रमुख मंदिरों में सुरक्षा कड़ी की जा रही है। इसी कड़ी में सोमवार को एसएसपी अभिषेक यादव ने द्वारिकाधीश मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। 

विज्ञापन
SSP Abhishek Yadav inspected the security arrangements of Dwarkadhish temple Mathura
एसएसपी अभिषेक यादव ने लिया सुरक्षा का जायजा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के द्वारिकाधीश मंदिर का सुरक्षा घेरा कड़ा किया जाएगा। यहां तेज तर्रार पुलिसकर्मियों को लगाया जाएगा। मंदिर में प्रवेश और निकास अलग-अलग द्वार से होंगे। कंट्रोल रूम बनाकर सीसीटीवी से मंदिर की हर गतिविधियों पर पूरी निगाहें रखी जाएंगी। इससे वारदातें रुकेंगी, वहीं भीड़ का दबाव भी कम रहेगा।

विज्ञापन


सोमवार को एसएसपी अभिषेक यादव ने द्वारिकाधीश मंदिर की सुरक्षा परखी। करीब पौन घंटे तक मंदिर के प्रत्येक प्वाइंट का जायजा लेने के बाद एसएसपी ने मंदिर के मीडिया प्रभारी राकेश चतुर्वेदी एडवोकेट और प्रबंधन से बदलाव के लिए बातचीत की। 

विज्ञापन

24 घंटे पुलिसकर्मी रहेंगे मुस्तैद

एसएसपी ने बताया कि द्वारिकाधीश मंदिर के आसपास संकरी गलियां हैं। इसके लिए चलते भीड़ का दबाव बना रहता है। भीड़ का दबाव न बन सके, इसके लिए बैरियर लगाए जाएंगे। मंदिर खुलने के समय वाहनों पर रोक रहेगी। इससे मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को असुविधा न हो। साथ ही कंट्रोल रूम बनाकर 24 घंटे पुलिसकर्मी को मुस्तैद किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सीसीटीवी के माध्यम से पूरी निगाह रखी जाएंगी। जल्द ही मंदिर में बदलाव देखने को मिलेगा। इसके बाद एसएसपी ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान के कंट्रोल रूम में व्यवस्था का जायजा लिया। यहां पर हुई खामियों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए। 

इसके अलावा एसएसपी अभिषेक यादव ने रमणबिहारी मंदिर, रमणरेती महावन पर एंटी सोबोटॉज टीम ने चेकिंग की। एसएसपी के साथ सीओ सिटी अभिषेक तिवारी, शहर कोतवाल विजय कुमार सिंह, लाला नवल किशोर चौकी प्रभारी अनुज तिवारी रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed